भारत एक्सप्रेस पर एग्जिट पोल
Bharat Express Exit Poll: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज संपन्न हो चुका है. 19 अप्रैल को शुरू हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में देश की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. चुनाव खत्म होने के साथ ही अब लोगों की निगाहें 4 जून को आने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं. 4 जून को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने के साथ ही देश को एक नई सरकार मिलेगी, लेकिन उससे पहले भारत एक्सप्रेस ने आपको दिखाया है देश के सबसे बड़े सैंपल साइज वाला एग्जिट पोल. देश के कोने-कोने में पहुंचकर भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन ने जनता की नब्ज टटोली और जानने की कोशिश की, कि इस बार जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है?
यूं तो आपने लोकसभा चुनाव के कई एग्जिट पोल देखे होंगे, लेकिन भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन का ये एग्जिट पोल बेहद भरोसेमंद है, क्योंकि हमारा सैंपल साइज न सिर्फ सबसे ज्यादा है, बल्कि हमने हर वर्ग के वोटरों की नब्ज टटोलने की कोशिश की है, ताकि देश का मिजाज न सिर्फ आप तक सबसे पहले पहुंचे, बल्कि इसकी विश्वसनीयता भी बनी रहे. हमने आंकड़ों की बाजीगरी और सनसनी से इतर विश्वसनीयता पूरा ध्यान दिया है.
इससे पहले भी भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन कई मौकों पर सर्वे के जरिये अपना लोहा मनवा चुका है और अब एक बार फिर पूरी टीम ने लोकसभा 2024 के जनादेश की तस्वीर आपके सामने रखी है.
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…