मनोरंजन

‘Born To Drive’ क्वीन बनीं संजीदा शेख, चमचमाती नई कार संग तस्वीरें डालकर लिखा- ड्राइविंग के लिए ही पैदा हुई हूं

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल, उन्होंने नई चमचमाती कार खरीदी है और इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. तस्वीरों में वह गाड़ी चलाती नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में संजीदा ब्लू कलर की कुर्ती में नजर आ रही हैं. उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है और कानों में सुंदर बालियां पहनी हुई हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – ‘बोर्न टू ड्राइव’ यानी “ड्राइविंग के लिए ही पैदा हुई हूं”.

रियलिटी शोज में भी संजीदा की धमाकेदार भागीदारी

एक्ट्रेस के करियर पर नजर डालें तो संजीदा ने 2005 में टीवी शो ‘क्या होगा निम्मो का’ के जरिए एक्टिंग की शुरुआत की. इसमें निम्मो की भूमिका अदा की थी. इसके बाद वह 2007 के ‘कयामत’ में वैंप के किरदार में नजर आईं. उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. वह ‘इश्क का रंग सफेद’, ‘क्या दिल में है’, ‘गहराइयां’, ‘लव का है इंतजार’, ‘एक हसीना थी’ जैसे कई टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं.

उन्होंने कई रियलिटी शो भी किए, जिसमें ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’, ‘जरा नचके दिखा’ शामिल हैं. बता दें कि ‘नच बलिए 3’ में उन्होंने अपने पूर्व पति आमिर अली के साथ भाग लिया था और ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद वह 2008 में आमिर अली के साथ सीरियल ‘क्या दिल में है’ में भी नजर आईं थीं.

संजीदा की शादी, बेटी और तलाक की कहानी

संजिदा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बागबान’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन लोगों ने काफी पसंद किया था. वह तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ और कन्नड़ फिल्म ‘शुभम’ में नजर आईं. उन्होंने हर्षवर्धन राणे के साथ ‘जहान’ में काम किया. वह ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’, हॉरर फिल्म ‘काली खुही’ का हिस्सा रही हैं.

वह पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने साल 2012 में एक्टर आमिर अली से शादी की थी. साल 2020 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी आयरा अली का स्वागत किया और 2021 में दोनों का तलाक हो गया. संजीदा को अपनी बेटी की कस्टडी मिली है.

ये भी पढ़ें: Sindhu Jal Samjhauta: भारत द्वारा संधि-निलंबन के फैसले के बाद पाकिस्तान के सामने अब क्या ऑप्शन हैं?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago