भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में एक सोशल मीडिया विवाद के चलते सुर्खियों में आ गए. विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 271 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके हर छोटे-बड़े कदम पर लोगों की नजरें रहती हैं. इस बार मामला एक साधारण से ‘लाइक’ का है, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि लोगों ने इसे उनके निजी जीवन से जोड़कर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
दरअसल, एक फैन पेज द्वारा अभिनेत्री अवनीत कौर की तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसे कोहली के ऑफिशियल अकाउंट से ‘लाइक’ किया गया, और बस फिर क्या – पूरे इंटरनेट पर हलचल मच गई. लोग सवाल उठाने लगें- कोहली का इरादा क्या था? ये जानबूझकर किया गया या गलती से?
इस पूरे मामले पर अब खुद विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए लिखा, “मैं यह साफ करना चाहता हूं कि जब मैं अपना इंस्टाग्राम फीड क्लियर कर रहा था, तब शायद एल्गोरिदम की वजह से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर हो गया. इसका कोई इरादा नहीं था. मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इस पर बेवजह अटकलें न लगाएं. आपके समझदारी भरे रवैये के लिए धन्यवाद.”
इस विवाद के बीच कोहली का पूरा ध्यान अभी IPL 2025 पर है, जहां वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी टीम ने अब तक 10 में से 7 मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में मुंबई इंडियंस के साथ दूसरे स्थान पर है, हालांकि नेट रन रेट के कारण RCB नीचे है.
कोहली ने अब तक टूर्नामेंट में 443 रन बना लिए हैं और टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. RCB का अगला मुकाबला शनिवार रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बैंगलोर में होना है. बता दें कि CSK इस हफ्ते सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली टीम बन चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…