हरियाणा की ‘देसी क्वीन’ सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम आते ही मंच पर थिरकती उनकी एक ऊर्जावान तस्वीर जहन में आती है. आज सपना एक बड़ा नाम हैं, उनके चाहने वाले लाखों में हैं, लेकिन उनकी यह सफलता किसी फिल्म जैसी आसान नहीं रही है. हाल ही में सपना ने अपने पुराने दिनों के एक ऐसे खौफनाक किस्से का जिक्र किया, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. ‘द 50’ शो के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के उस दौर की परतें खोलीं, जब उनके लिए जान बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गई थी.
मौत खड़ी थी सामने
सपना बताती हैं कि करियर के शुरुआती दिनों में हालात बहुत खराब थे. आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्होंने कई बार ऐसे शो स्वीकार किए, जिनके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं ली थी. एक ऐसी ही रात थी जब देर रात फोन पर एक शो का ऑफर आया और उन्होंने बिना सोचे-समझे ‘हां’ कह दी. वह एक फार्महाउस था. सपना जब वहां पहुंचीं, तो वहां का माहौल देखकर उनकी रूह कांप गई. 25-26 टेबलें लगी थीं और उन पर खुलेआम हथियार रखे थे. वहां मौजूद लोग कोई आम दर्शक नहीं, बल्कि किसी जेल से रिहा हुए गैंगस्टर्स जैसे लग रहे थे. वो लोग किसी जश्न में थे, और सपना वहां परफॉर्म करने के लिए मजबूर थीं.
स्टेज पर सपना डांस कर रही थीं, लेकिन तभी वहां मौजूद एक शख्स बार-बार उनके करीब आकर कान में कुछ कह रहा था. सपना और उनकी मां उस असहज माहौल से निकलना चाहती थीं, लेकिन उन लोगों ने उन्हें रोक लिया. जब सपना ने परफॉर्म करने से मना किया, तो उन लोगों ने धौंस जमाई.
सबसे खौफनाक पल तब आया जब सपना डांस करने को मजबूर हुईं. उसी दौरान, वह शख्स अचानक पीछे से आया और सपना को गाल पर किस कर लिया. उस पल में सपना अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं. उन्होंने उसी वक्त स्टेज छोड़ दिया. सपना बताती हैं, “मैं और मेरी मां जब वहां से निकल रहे थे, तो मुझे डर था कि कहीं कोई गोली न मार दे. मुझे लग रहा था कि बुलेट कभी भी आ सकती है.” किसी तरह वे उस जगह से बाहर निकलीं और कार में बैठकर ही उन्होंने चैन की सांस ली.
सपना के लिए ये विवाद नए नहीं हैं. उन्होंने बताया कि उनके ऊपर करीब 35 केस दर्ज हैं, क्योंकि कई मौकों पर उनके शो के दौरान भगदड़ मची या कुर्सियां फेंकी गईं. मेरठ, बड़ौद जैसे कई इलाकों में तो आज भी उनके शो करने पर बैन है.
हालांकि, साल 2018 में ‘बिग बॉस’ में आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. एक तरफ विवादों का सिलसिला था, तो दूसरी तरफ शोहरत की नई ऊंचाइयां. आज सपना जिस मुकाम पर हैं, वो उस संघर्ष और उन डरावनी रातों को पीछे छोड़कर ही पहुंची हैं.
ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने खुद को बताया सौभाग्यशाली! विश्व युद्ध की आहट के बीच पीएम मोदी की ‘शांति नीति’ की मुरीद हुईं एक्ट्रेस
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…