Bharat Express DD Free Dish

जाह्नवी कपूर ने खुद को बताया सौभाग्यशाली! विश्व युद्ध की आहट के बीच पीएम मोदी की ‘शांति नीति’ की मुरीद हुईं एक्ट्रेस

Janhvi Kapoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की नीति को बालीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी सराहा है. उन्होंने एक ट्वीट कर भारत को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया. उन्होंने कहा कि मैं खुद को काफी सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं भारत जैसे देश में जन्मी.

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: पूरी दुनिया में मौजूदा समय में चल रही जंगों के बीच, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां शांति है. यहां न तो मिसाइलों का खतरा है न ही किसी विद्रोह की आशंका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की नीति ऐसे समय में और ज्यादा मजबूत हो जाती है. उनके विजन को बालीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी सराहा है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर भारत को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया.

जान्हवी कपूर ने एक्स पर लिखा,

मैं खुद को काफी सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं भारत जैसे देश में जन्मीं. यह दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है.

दिग्गज पत्रकार दिलीप मंडल के अनुसार इस समय दुनिया के लगभग 50 देशों में जंग चल रही है. चाहे वो पाकिस्तान-अफगानिस्तान हो, रूस-यूक्रेन हो या फिर 27 फरवरी दिन शुक्रवार से शुरू हुआ ईरान-अमेरिका संघर्ष हो. इस समय दुनिया में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में भारत का शांति के साथ आगे बढ़ना काफी सुकून देता है.

अपने एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट में जान्हवी कपूर ने हाथों में तिरंगा लेकर एक तस्वीर साझा की है.

बता दें कि, अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर धावा बोल दिया है. दोनों के इस संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. अमेरिकी और इजरायली मिसाइलें ईरान पर आग की तरह बरस रही हैं.

ईरान ने ऑयल टैंकर को बनाया निशाना

अपने सर्वोच्च नेता की मौत के बाद ईरानी सेना ने पूरे अरब क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेसों पर हमला बोल दिया है. ईरानी मिसाइलें चुन-चुन कर अमेरिकी सेना को निशाना बना रही हैं. रविवार दोपहर ईरान ने ओमान के तट पर मौजूद ऑयल टैंकर पर निशाना बनाकर हमला किया. इसमें कुल 20 लोग सवार थे, जिसमें 15 भारतीय थे.

ये भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर वो रहस्यमयी मुस्कान! क्या सच में कुर्दिश हुसैन जरी को दी गई मौत? जानें वायरल फोटो की सच्चाई

वहीं ईरान के सर्वोच्च लीडर की मौत पर रूस भड़क गया है. रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने खामेनेई की मौत को निराशाजनक हत्या करार दिया. उन्होंने कहा कि यह ईरान पर यह हमला नैतिकता के सभी मानकों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है. यह ना सिर्फ अनुचित है बल्कि उन्हें अस्वीकार्य है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read