मनोरंजन

Cinematographer Pratik Shah पर लगे अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप, 20 से ज़्यादा महिलाओं ने लगाए आरोप

नई दिल्ली: Cinematographer प्रतीक शाह इन दिनों सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में विवादों के घेरे में आ गए हैं. हाल ही में एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पोस्ट के मुताबिक, 20 से ज़्यादा महिलाओं ने प्रतीक शाह के अनुचित और अव्यवसायिक व्यवहार की शिकायत की है.

फिल्ममेकर ने अपनी पोस्ट में बताया कि ये महिलाएं अलग-अलग बेक्रगाउंड से हैं और किसी ना किसी तरीके से प्रतीक शाह के साथ पेशेवर तरीके से जुड़ी रही हैं. इन महिलाओं ने बताया कि प्रतीक शाह ने कई बार सीमाएं पार कीं, असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया और असहज स्थितियां निर्मित कीं.

उन्होंने लिखा, “मुझे प्रतीक शाह के व्यवहार के बारे में 20 से ज़्यादा महिलाओं से बयान मिले हैं. यह ज़रूरी है कि हम अब चुप न रहें. हमें क्रिएटिव इंडस्ट्री में काम करने वालों की सुरक्षा और सम्मान के लिए इस पर आवाज़ उठानी चाहिए.”

फिलहाल प्रतीक शाह की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उन्होंने ना तो सोशल मीडिया पर इन आरोप का जवाब दिया है और ना ही कोई सफाई पेश की है.

इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने इस मामले पर अपनी चिंता जताई है और विस्तृत जांच की मांग की है. कुछ ने allegations का समर्थन करते हुए survivors के साथ एकजुटता भी दिखाई है.यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब मनोरंजन इंडस्ट्री में कार्यस्थल नैतिकता और #MeToo जैसे आंदोलनों के बाद लोगों में जागरूकता और जवाबदेही को लेकर संवेदनशीलता बढ़ी है.

अब नज़रें इस पर हैं कि प्रतीक शाह क्या स्टैंड लेते हैं और क्या आगे कोई कानूनी या आंतरिक जांच होती है. इस बीच, सोशल मीडिया पर यह विषय तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago