मनोरंजन

खूंखार ‘शैतान’ बन आर माधवन ने किया अजय देवगन पर वॉर, देखें फिल्म का दमदार ट्रेलर

Shaitaan Trailer: इन दिनों सिंघम यानी अजय देवगन अपनी मचअवेटेड सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर एक्टर लगातर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजारकर रहे हैं. इसी बीच लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है. सामने आए ट्रेलर में अजय देवगन अपने परिवार को एक शैतानी शक्ति से बचाते हुए नजर आ रहे हैं.

बेटी के लिए शैतानी शक्ति से भिड़े अजय देवगन (Shaitaan Trailer)

‘शैतान’ फिल्म का ट्रेलर सामने आ चूका है, जो बेहद शानदार नजर आ रहा है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक शैतान अजय देवगन के घर पर जबरदस्ती घुस आता है और उसकी बेटी पर काला जादू कर उसे अपनी कठपुतली बना लेता है. वहीं फिल्म में ‘शैतान’ बने आर माधवन जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका खूंखार अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं अपनी बेटी बेबस हालात देख अजय देवगन अपना आपा खो बैठते हैं और वह शैतान से लड़ पड़ते हैं. अब देखना होगा कि क्या अजय देवगन अपनी बेटी को उस शैतान से बच्चा पाते हैं या फिर जीत शैतान की होगी.

यह भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधे Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani, आ गई Wedding Photos, अंदाज देख फैंस हुए फिदा

ये है फिल्म की स्टार कास्ट (Shaitaan Trailer)

वहीं आपको बता दें कि, विकास बहल के निर्देशन में बनी ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई देखने को मिलेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमल दिखा पाती है. वहीं बात अगर फिल्म की स्टार कास्ट की करें तो इसमें अजय देवगन, ज्योतिका, आर माधवन और जानकी बोड़ीवाला नजर आ रहे हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

3 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

3 hours ago