देश

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पति के साथ हवन-पूजन कर किया गृहप्रवेश, जानें कितना बड़ा है भाजपा सांसद का आलीशान मकान

Smriti Irani’s New house In Amethi: केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी ने गुरुवार को हवन पूजन के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता व मंत्री मौजूद रहे. बता दें कि 2021 में अमेठी के गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन केंद्रीय मंत्री ने खरीदी थी. इसी के बाद से यहां पर आलीशान मकान का निर्माण हो रहा था. अब मकान बनकर तैयार होने के बाद भाजपा सांसद ने गृह प्रवेश किया है.

इस मौके पर उज्जैन से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई गई. बता दें कि, स्मृति ईरानी ने पहली बार 2014 में अमेठी से चुनाव लड़ा था, लेकिन पहली बार वह चुनाव हार गई थीं. फिर भी वह अमेठी आती रहीं और नतीजतन 2019 के चुनाव जीत गईं. यहां पर उनकी पहचान एक जुझारू नेता की है. अब उन्होंने अमेठी में अपना घर बनवा लिया है. बीते दिनों उन्होंने यहां के पूर्व सांसद राहुल गांधी को फिर से अमेठी में चुनाव लड़ने की चुनौती दी. बता दें कि स्मृति ईरानी का पूरा घर 11 बिस्वा जमीन पर बना हुआ है. इस मौके पर सांसद के साथ उनके पति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहे तो वहीं इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, एसपी डॉ इलमारन समेत भाजपा जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले यहां बनकर तैयार हुए भाजपा सांसद के मकान को लेकर कहा जा रहा है कि अब स्मृति ईरानी यहीं पर रहेंगी और चुनाव की तैयारी करेंगी.

ये भी पढ़ें-Basti News: पेशाब करने वालों को रोकने के लिए दीवार पर लगवाई देवी-देवताओं की तस्वीर…हिंदू संगठनों ने किया विरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

अमेठी में स्मृति ईरानी का घर बन जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. माना जा रहा है कि अब लोगों को उनसे मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. क्योंकि अब वह यहीं पर रहकर जनता की समस्या सुनेंगी. इसी वजह से भाजपा सांसद ने यहां पर अपना घर बनवाने का निर्णय लिया था जो कि इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले ही बनकर तैयार हो गया है. उन्होंने 2021 में घर बनवाने के लिए 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी और 29 जुलाई 2021 को उनके बेटे ने विधि विधान से भूमि पूजन किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

20 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago