मनोरंजन

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Shilpi Raj New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी सफलता की नई गारंटी बन चुकी है. इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर नया धमाकेदार देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ रिलीज किया गया है, जोकि रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है.

गौरतलब है कि भोजपुरी संगीत की दुनिया में जब भी सिंगर शिल्पी राज की मधुर आवाज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की बेहतरीन अदायगी का संगम होता है, तो वह सीधा दर्शकों के दिलों में उतर जाता है. उनकी सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर ‘सरक जाता साड़ी’ गाना के जरिए धमाल मचा रही है.

प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने का निर्माण भव्य पैमाने पर रिच लोकेशन पर किया है. इस गाने में शिल्पी ने अपनी गायकी का एक अलग ही अंदाज पेश किया है. उनकी आवाज में जो खनक और देसीपन है, वह इस गाने को खास बनाता है. गाने के बोल और धुन के साथ शिल्पी का तालमेल इतना सटीक है कि सुनने वाले झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. वहीं इस गाने के वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए हैं.

साड़ी में कहर ढा रही हैं माही

माही अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. इस गाने में उन्होंने एक साड़ी के लिए अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन का जो तड़का लगाया है, उसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. उनके एक्सप्रेशंस गाने की रूह को बखूबी बयां कर रहे हैं. माही के साथ वीडियो में एक्टर अविनाश आर्या भी नजर आ रहे हैं, और दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर बेहद आकर्षक लग रही है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न से बिजली गिराया है. उनके साथ एक्टर अवनीश आर्या ने ताल में ताल मिलाया है.

काला नाग ने दिखाया है कलम का जादू

इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है. ये प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है. वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं. पीआरओ ब्रजेश मेहर, डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा दर्शकों के लिए कुछ नया और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट लाने की कोशिश करते हैं. शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ रही हैं. यह गाना हर पार्टी और शादी की जान बनेगा.’

माही श्रीवास्तव ने कमाल की दिखाई अदाकारी

सिंगर शिल्पी राज उत्साहित होकर कहा कि ‘इस गाने के बोल बहुत ही प्यारे और मजेदार हैं. जब मैं इसे रिकॉर्ड कर रही थी, तभी मुझे लगा था कि यह लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा. माही श्रीवास्तव ने वीडियो में कमाल अदाकारी दिखाई है, उसने गाने को एक अलग लेवल पर पहुँचा दिया है.’

ये भी पढ़ें- सलमान खान की ‘मातृभूमि’ थिएटर में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों से फैंस का टूटा दिल

वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘साड़ी एक ऐसा पहनावा है जो हर भारतीय महिला की खूबसूरती बढ़ा देता है. इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत ही देसी है, जो भरपूर मनोरंजन कराने वाला है. मुझे उम्मीद है कि फैंस और ऑडियंस हमेशा की तरह प्यार बरसाते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

18 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

19 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

38 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago