अभिनेत्री श्रिया सरन
अभिनेत्री श्रिया सरन एयरपोर्ट पर ही अपने पति पर खुलेआम प्यार लुटाती दिखीं. पैपराजी को पोज देते हुए उन्होंने एयरपोर्ट पर ही अपने हसबैंड को प्यार से लिप लॉक किया. पति को पब्लिकल लिपलॉक करते हुए श्रिया सरन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रिया सरन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर अभिनेत्री श्रिया सरन इस समय ‘दृश्यम 2’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. वह प्रमोशनल इवेंट आदि में भी खूब शिरकत कर रही हैं. अब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर ही पति संग रोमांटिक हो गई हैं.
फिल्म में श्रिया सरन के किरदार को भी खूब सराहना मिल रही है, लेकिन अब ऑन कैमरा एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद से वह ट्रोल हो रही हैं. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.
हाल ही में श्रिया सरन को पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी को पोज भी दिए और कैमरा के सामने अपने पति को लिप किस किया. एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रहीं थी, पर यूजर्स को उनका ये अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया और अब लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- “क्या वाहियात हरकतें है.कैमरा देखकर शो ऑफ कर रही हैं ये”. इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- “दुनिया को पता है हस्बैंड वाइफ हो.ऐसी हरकतें करना जरूरी है क्या.”अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं.
श्रिया सरन की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2′ की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं.’दृश्यम 2’ 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की और दूसरे दिन भी इसने और ज्यादा बढ़त बनाते हुए 21.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. दो दिनों में ही फिल्म की कमाई 36.58 करोड़ रुपये हो गई है.
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…