मनोरंजन

8 घंटे की शिफ्ट अहंकार नहीं, मन लगाकर काम करने का सवाल :डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा

फिल्म इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस और 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर चल रही बहस पर ‘महाराज’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि रानी मुखर्जी और काजोल समेत और भी एक्टर्स पहले से ही 8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं.

सिद्धार्थ ने अपनी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिचकी’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे केवल 28 दिनों में 8 घंटे की शिफ्ट के साथ पूरा किया गया था. निर्देशक का मानना है कि कम समय में भी बेहतर काम किया जा सकता है. यह अहंकार का नहीं, बल्कि मन लगाकर काम करने का सवाल है.

रानी और काजोल पहले से ही 8 घंटे की शिफ्ट में कर रहीं काम

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया, “हर फिल्म की अपनी जरूरतें होती हैं. हमने ‘हिचकी’ को रानी मुखर्जी और बच्चों के साथ 28 दिनों में 8 घंटे की शिफ्ट के साथ पूरा किया. एक्टर्स से लेकर स्पॉट बॉय तक, हम सभी एक साथ काम करते थे ,काजोल भी साल 2010 में 8 घंटे की शिफ्ट में काम करती थीं. दीपिका पादुकोण जो कह रही हैं, वह नया नहीं है. अगर किसी डायरेक्टर को किसी एक्टर की जरूरत है और वह दिन में 6 घंटे दे सकता है, तो ठीक है. यह ईगो का नहीं, बल्कि मन लगाकर काम करने का सवाल है.”

बता दें, 8 घंटे की शिफ्ट का मुद्दा सुर्खियों में छाया हुआ है. दीपिका पादुकोण ने प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ से खुद को अलग कर लिया. खबरों के मुताबिक, दीपिका ने प्रॉफिट शेयरिंग और 8 घंटे की शिफ्ट जैसे मुद्दों पर असहमति के चलते प्रोजेक्ट छोड़ा है. इसके बाद फिल्म मेकर्स ने तृप्ति डिमरी का चुनाव किया है.

वेतन असमानता पर भी बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ ने इंडस्ट्री में वेतन ‘असमानता’ पर भी बात की. उन्होंने कहा कि दीपिका और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियां अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में शामिल हैं. उनके मुताबिक, वेतन स्टार पावर और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआती कमाई पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा, “यह जेंडर का सवाल नहीं, बल्कि बिजनेस का तर्क है. अगर कोई अभिनेता शुरुआती कमाई लाता है, तो उसे उसी हिसाब से वेतन मिलना चाहिए.


ये भी पढ़ेंः ‘प्रेम रोग’ से ‘द लास्ट कलर’ तक, सिनेमा ने पर्दे पर उतारी ‘सिंगल वूमेन’ की सशक्त कहानी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी घमासान! मैथिली रामायण में क्या है सीता त्याग का प्रसंग?

टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. जानिए कवि…

20 minutes ago

यूपी की सियासत में नया धमाका! साथ आए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी, सपा-बसपा के लिए खतरे की घंटी?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन…

34 minutes ago

Chhath Puja 2026: कल है ‘नहाय-खाय’, जानिए चार दिनों के इस कठिन व्रत की पूरी पूजन विधि और नियम

Chhath Puja 2026: आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर से…

50 minutes ago

नशा मुक्ति केंद्र में सो रहे प्रबंधक की लोहे की रॉड मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…

59 minutes ago

ANSBCL Scam Update: ED की सप्लीमेंट्री शिकायत से मची हलचल, पूर्व सांसद समेत कई नाम शामिल

ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…

1 hour ago