Fit India Movement Pandharpur
महाराष्ट्र के पवित्र तीर्थस्थल पंढरपुर में आयोजित ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल – पंढरपुर संस्करण 2025’ ने इस वर्ष एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. देशभर से आए 5000 से अधिक साइकिलिस्टों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और कुल मिलाकर 10 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा साइक्लिंग इवेंट बना दिया. यह आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) – क्षेत्रीय केंद्र मुंबई और पंढरपुर सायकल वारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.
इस चौथे अखिल महाराष्ट्र पंढरपुर सायकल वारी सम्मेलन में महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्यप्रदेश के 90 से अधिक साइक्लिंग क्लबों के सदस्य शामिल हुए. साइकिलिस्टों ने 400 से 450 किलोमीटर की दूरी 3 से 7 दिनों में तय कर पंढरपुर पहुंचते हुए, न सिर्फ फिटनेस और समर्पण का परिचय दिया, बल्कि नगर प्रदक्षिणा और रिंगण सोहळा जैसे पारंपरिक धार्मिक आयोजनों में भी भाग लिया.
इस आयोजन की शोभा केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खड़से ने बढ़ाई, जिन्होंने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ जैसे अभियानों से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार और संसद के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि, जैसे श्री जे. बी. गोरे, श्री धैर्यशील मोहिते पाटिल, श्री प्रशांत परिचारक, श्री रणजीतसिंह मोहिते पाटिल, और भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक श्री पांडुरंग चाटे उपस्थित रहे. प्रसिद्ध एंड्योरेंस साइक्लिस्ट और 19 बार के आयरनमैन डॉ. अमित सामर्थ भी कार्यक्रम में मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा फैसला, नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की दी स्वायत्तता
रेलवे ग्राउंड, पंढरपुर को इस आयोजन के लिए ऊर्जा और प्रेरणा के केंद्र में बदला गया, जहां फिटनेस, पर्यावरण और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल साइक्लिंग को बढ़ावा देना नहीं था, बल्कि यह संदेश देना था कि साइक्लिंग एक जीवनशैली है, जो एक स्वस्थ, हरित और जागरूक भारत की ओर ले जाती है.
इस पूरे आयोजन में फिट इंडिया मूवमेंट के प्रमुख संदेश “फिटनेस का डोज़ – आधा घंटा रोज़” को हर नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, ताकि हर कोई रोज़ाना फिट रहने की आदत अपना सके और देश को फिट बनाए रखने में योगदान दे सके.
– भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए…