प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम का 120वां एपिसोड संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है और आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है. 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी. यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है. मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
पीएम मोदी ने कहा, “युवा साथियों, मैं आज आपसे MY-Bharat के उस खास कैलेंडर की भी चर्चा करना चाहूंगा, जिसे इस समर वैकेशन के लिए तैयार किया गया है. मैं इस कैलेंडर से कुछ अनूठे प्रयासों को साझा करना चाहता हूं. MY-Bharat के स्टडी टूर में आप ये जान सकते हैं कि हमारे ‘जन औषधि केंद्र’ कैसे काम करते हैं. आप Vibrant Village अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं.
बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं. पिछले कुछ सालों में इस अभियान के तहत देश के कई हिस्सों में जल संरक्षण के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. मैं आपको एक दिलचस्प आंकड़ा देता हूं. पिछले 7-8 साल में नए बने टैंक, तालाब और अन्य Water Recharge Structure से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से भी ज्यादा पानी का संरक्षण हुआ है.”
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “कुछ ही दिन पहले सम्पन्न हुए Khelo India Para Games में एक बार फिर खिलाड़ियों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया. इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया. इससे पता चलता है कि Para Sports कितना Popular हो रहा है. मैं Khelo India Para Games में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई देता हूं.
दिल्ली में एक भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है. एक Innovative Idea के रूप में पहली बार Fit India Carnival का आयोजन किया गया. इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. इन सभी का एक ही लक्ष्य था -Fit रहना और Fitness को लेकर जागरूकता फैलाना.
हमारे स्वदेशी खेल अब Popular Culture के रूप में घुल-मिल रहे हैं. मशहूर Rapper Hanumankind को तो आप सभी जानते ही होंगे. आजकल उनका नया Song “Run It Up” काफी फेमस हो रहा है. इसमें कलारिपयडू, गतका और थांग-ता जैसी हमारी पारंपरिक Martial Arts को शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने RSS के संस्थापकों केबी हेडगेवार और गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि दी, बोले- स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं
भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा Textile Waste निकलता है. यानी चुनौती हमारे सामने भी बहुत बड़ी है. लेकिन मुझे खुशी है कि हमारे देश में इस चुनौती से निपटने के लिए कई सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं. कई भारतीय स्टार्टअप्स ने Textile Recovery Facilities पर काम शुरू किया है. कई ऐसी टीमें हैं, जो कचरा बीनने वाले हमारे भाई-बहनों के सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रही हैं.”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “योग दिवस में अब 100 दिन से भी कम समय रह गया है. साल 2025 के योग दिवस की थीम रखी गई है, ‘Yoga for One Earth One Health’ यानी हम योग के जरिए पूरे विश्व को स्वस्थ बनाने की कामना करते हैं.
योग और पारंपरिक औषधि को लेकर पूरी दुनिया में जिज्ञासा बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा योग और आयुर्वेद को वेलनेस का एक बेहतरीन माध्यम मानकर इसे अपना रहे हैं.
आपने महुआ के फूलों के बारे में जरूर सुना होगा. हमारे गांवों और खासकर के आदिवासी समुदाय के लोग इसके महत्व के बारे में अच्छी तरह जानते हैं. देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है.”
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…