Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. यह फिल्म आज यानी रविवार (30 मार्च 2025 ) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं. सलमान बीते कुछ दिनों से लगातार अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच सलमान ने इस बारे में बात की है कि क्या वो सेट पर लेट आते हैं? तो चलिए आपको बताते हैं भाईजान ने क्या कुछ कहा है.
दरअसल, सलमान खान के वर्क एथिक्स और डिसिप्लिन पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं. सलमान को लेकर ऐसे दावे किए जाते हैं कि वो सेट पर देरी से आते हैं और जल्दी घर पैकअप करके वापस चले जाते हैं. ये भी कहा जाता है कि सलमान अपने काम को लेकर सीरियस नहीं है. उनका फिल्म में ज्यादा इंवॉल्मेंट नहीं होता. अब सलमान ने इन सभी दावों पर चुप्पी तोड़चते हुए खुलाया किया है.
सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अपने काम को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं. सेट पर पहुंचने के बाद वो अपनी वैन तक में भी नहीं जाते. बैठते तक नहीं हैं. बस उनकी काम करने की टाइमिंग दूसरे लोगों से अलग है. सलमान बोले-मेरे बारे में कई ऐसी कहानियां है कि मैं सेट पर लेट आता हूं या काम को लेकर सीरियस नहीं हूं. मैंने 100 से ज्यादा फिल्में की है. अगर मैं सेट पर लेट आता और जल्दी वापस चला जाता तो इतना काम नहीं कर पाता. मैं काम को लेकर डिसिप्लिन हूं. बस टाइमिंग का फर्क है. कुछ लोग सुबह 6 बजे काम शुरू कर देते हैं और मैं 11, 11:30 या 12 बजे तक काम स्टार्ट करता हूं.
सलमान ने आगे कहा कि मेरे पास दूसरा भी बहुत काम होते है. काफी पेपर वर्क होते हैं, जिम जाना होता है. कई कॉल्स लेने होते हैं. फिर रिलैक्स होकर काम पर फोकस करता हूं. रश्मिका जानती हैं कि एक बार जब मैं सेट पर पहुंच जाता हूं तो मैं वापस वैन में भी नहीं जाता या बैठता भी नहीं हूं. जहां भी जरूरत होती है वो लोग एक टेंट लगा देते हैं और मैं वहीं रहता हूं.
ये भी पढ़ें: Tamanna Bhatia से ब्रेकअप की खबरों के बीच Vijay Verma ने रिलेशनशिप पर कहा कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान
भाईजान ने कहा मेरे कई दोस्त जानने वाले हैं जो ये कहते हैं कि मैं अपने टाइम से आता हूं और अपने टाइम से जाता हूं वो मुझे एक तरह से कॉम्प्लिमेंट देते हैं. लेकिन इसके जरिए लोगों को मेरे साथ काम करने को लेकर डराया जाता है कि मेरा फिल्म में कोई रोल नहीं होता. मैं सिर्फ खड़ा रहता हूं. इससे ऐसा लगता है कि मैं ज्यादा मेहनत नहीं करता. लेकिन ये सच नहीं है. फिल्म बनाने में बहुत हार्ड वर्क करना पड़ता है. लोगों को वो हार्ड वर्क दिखाई नहीं देता है क्योंकि मैं कभी दिखाता नहीं हूं.
‘सिकंदर’ में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आए हैं. रश्मिका उनके अपोजिट हैं. काजल अग्रवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं ‘बाहुबली’ में कटप्पा का रोल करने वाले सत्यराज इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने वाली है. मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया है. अनुमाना लगाया जा रहा है कि इसका बजट तकरीबन 400 करोड़ रुपये है.
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…