लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र, उपवास के दौरान खाएं ये पांच ड्राई फ्रूट्स, नहीं सताएगी कमजोरी

Chaitra Navratri: देवी पर्व चैत्र नवरात्र का आगाज हो चुका है. कई आस्थावान व्रत पूरे मनोयोग से रखते हैं. फलाहार पर पूरे नौ दिन बिता देते हैं. इन नौ दिनों के दौरान शरीर निढाल न हो, ऊर्जा बनी रही इसलिए संतुलित आहार लेना और शरीर को सही पोषण देना भी जरूरी है. ऐसे में ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) का सेवन एक बेहतरीन उपाय हो सकता है. सूखे मेवे न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं. यहां हम आपको पांच ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

उपवास के दौरान खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

बादाम को ब्रेन फूड भी कहा जाता है क्योंकि यह दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और याददाश्त को तेज करता है. इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं. रोजाना 5-6 बादाम खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और त्वचा भी चमकदार होती है.

यह दिमाग तेज करता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और वजन को कंट्रोल करता है.

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो हृदय और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है. यह सूजन को कम करने में मदद करता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है. जो लोग तनाव और अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है.

इसके कई फायदे हैं. यह ब्रेन फंक्शन को सुधारता है, अनिद्रा की समस्या दूर करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है.

किशमिश (सूखे अंगूर) आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही रक्त की कमी को दूर करते हैं. यह पाचन तंत्र को सुधारने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. किशमिश हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत करता है, पाचन को बेहतर करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है.

काजू को ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. काजू में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं. यह हड्डियों को मजबूत करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. काजू खाने से मूड भी बेहतर रहता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है. यह हड्डियों को मजबूत करता है, ऊर्जा बढ़ाता है, दिल को स्वस्थ रखता है और तनाव को कम करता है.

यह भी पढ़ें- इस फल के बीज का पाउडर सेहत के लिए है वरदान, कई बड़ी बीमारियों में देता है गजब का फायदा

व्रत के दौरान खाए जाने वाले सबसे हेल्दी स्नैक्स में से एक है. व्रत के दौरान अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस दौरान मखाना सेवन निसंकोच किए जाने की सलाह अक्सर बड़े बुजुर्ग देते हैं. मखाना एक कम कैलोरी वाला स्नैक है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम के साथ-साथ शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. व्रत के दौरान ये पांच ड्राई फ्रूट्स आपकी भूख को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं, साथ ही यह पेट भी जल्दी भरता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago