मनोरंजन

दुल्हन बनने जा रही हैं Sonakshi Sinha! इस दिन जहीर संग लेंगी सात फेरे, हुमा कुरैशी सहित ये बॉलीवुड स्टार्स होंगे शामिल

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. माना जा रहा था कि ये दोनों गुपचुप तरीके से केवल करीबीयों की मौजूदगी में शादी करेंगे.

लेकिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग अन्य बॉलीवुड शादियों की तरह ग्रैंड होने वाली है. कपल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और उनका कार्ड भी बेहद खास होने वाला है. ऐसे में कपल के परिवार वालों के अलावा इंडस्ट्री के कई बॉलीवुड स्टार्स भी दोनों की शादी में शामिल होंगे.

सोनाक्षी इस दिन जहीर संग लेंगी सात फेरे

37 साल की सोनाक्षी सिन्हा और 35 साल के जहीर इकबाल की दुल्हन बनने जा रही हैं. दोनों की शादी की खबर से अभिनेत्री के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. हालांकि इन दोनों की तरफ से फिलहाल शादी की खबरों की जानकारी नहीं दी गई है. न ही दोनों के परिवारों ने शादी से जुड़ी खबर की जानकारी दी है. दोनों परिवार की रजामंदी के साथ सोनाक्षी और जहीर 23 जून को सात जन्म के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे.

सोनाक्षी के करीबी दोस्त ने किए बड़े खुलासे

सोनाक्षी की एक दोस्त ने दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें 23 जून की शाम को शादी की पार्टी का इनवाइट मिला है. उन्होंने आगे कहा, “जहां तक मुझे पता है, सोनाक्षी पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर चुकी हैं या फिर शायद 23 जून को सुबह करेंगी. हालांकि, शादी के लिए कोई बड़ा फंक्शन नहीं होगा, बस एक पार्टी होगी.” सोनाक्षी सिन्हा ने रजिस्टर्ड मैरिज किया है या नहीं, फिलहाल एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं.

ये भी पढ़ें:‘घायल शेर लौट आया है’, गर्दा काटने आ रहे हैं गुड्डू भैया, ‘Mirzapur 3’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, मुन्ना भैया को मिस कर रहे फैंस

आयुष शर्मा सहित ये बॉलीवुड स्टार्स होंगे शामिल

वहीं सोनाक्षी की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होंगे. मेहमानों के लिस्ट की बात करें तो सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों के करीबी दोस्त शामिल होंगे. कपल ने बॉलीवुड स्टार आयुष शर्मा, वरुण शर्मा, हुमा कुरैशी और हीरामंडी के स्टार कास्ट के नाम भी शामिल है.

दोनों ने साथ में इस फिल्म में किया था काम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात पहली बार सलमान खान की पार्टी में हुई थी. इस पार्टी के बाद दोनों एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे. दोनों सितारों ने साथ में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में काम किया था. सोनाक्षी और जहीर आए दिन साथ में स्पॉट किए जाते हैं. ऐसे में अब दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

2 hours ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

8 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago