सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी. (फोटो: X/@adgpi)
Next Army Chief Lieutenant General Upendra Dwivedi: देश के नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे. वर्तमान में वह सेना के उप-सेना प्रमुख हैं. और 30 जून को वह मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी. पांडे की जगह लेंगे.
जनरल पांडे का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है. वह मई के अंत में ही रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्हें एक महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया था. उन्हें 30 अप्रैल, 2022 को सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था.
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘सरकार ने वर्तमान सेना उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेना प्रमुख बनाने का फैसला लिया है. उनकी नियुक्ति 30 जून से प्रभावी होगी. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति-विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं.’
द्विवेदी के बाद सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह हैं, जो दक्षिणी सैन्य कमान के कमांडर हैं.
बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) के साथ ही तीन जीओसी-इन-सी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है.
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को हुआ था. उन्हें 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की एक पैदल सेना रेजिमेंट जम्मू और कश्मीर राइफल्स में नियुक्ति मिली थी.
अपनी 40 साल की सेवा में उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. मंगलवार को एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि उनकी कमांड नियुक्तियों में रेजिमेंट (18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स), ब्रिगेड (26 सेक्टर असम राइफल्स), डीआईजी, असम राइफल्स (पूर्व) और 9 कोर की कमान शामिल है. लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में द्विवेदी ने सेना के उप-प्रमुख नियुक्त होने से पहले 2022 से 2024 तक महानिदेशक इन्फैंट्री और उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है.
सैनिक स्कूल रीवा, नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज में अध्ययन करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने डीएसएससी वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू में भी पाठ्यक्रम पूरा किया है. उन्हें कार्लिस्ले में यूएस आर्मी वॉर कॉलेज में प्रतिष्ठित एनडीसी समकक्ष पाठ्यक्रम में ‘विशिष्ट फेलो’ से सम्मानित किया गया था.
उनके पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में M. Phil तथा सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री हैं. उन्हें तीन GOC-in-C प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…