Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘घायल शेर लौट आया है’, गर्दा काटने आ रहे हैं गुड्डू भैया, ‘Mirzapur 3’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, मुन्ना भैया को मिस कर रहे फैंस

Mirzapur Season 3 Release Date: ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन की रिलीज डेट अनाउंस करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी पहली झलक भी दिखा दी है. आज इसका जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया गया है.

कब रिलीज होगा मिर्जापुर 3?

कब रिलीज होगा मिर्जापुर 3?

Mirzapur Season 3 Release Date: पॉपुलर क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस को आज मेकर्स ने सरप्राइज दिया है. दरअसल मेकर्स ने जहां इस सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है तो वहीं ‘मिर्जापुर 3’ की पहली झलक भी सामने आ गई है. इतना ही नहीं इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का टीजर भी मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है. टीजर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस

प्राइम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है-” मिर्जापुर सीजन 3 का प्रबंध कर दिए हैं, डेट नोट कर लीजिए, मिर्जापुर प्राइम पर 5 जुलाई 2024″ को रिलीज होने वाला है. इसमें पंकज त्रिपाठी कालीन भैया का अहम रोल प्ले करेंगे. साथ ही सबके चहेते अली फजल गुड्डू भैया के रोल में दिखाई देंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

इसके अलावा प्राइम ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं. शो में इस बार मुन्ना भैया का रोल निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा नजर नहीं आएंगे. दरअसल, पिछले सीजन के आखिर में गुड्डू भैया और गोलू मिलकर मुन्ना भैया को मार देते हैं. वहीं शरद शुक्ला कालीन भैया को बचाने में कामयाब हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें:प्रभास की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सब पर भारी पड़ते दिखे अमिताभ बच्चन, जानें क्या है खास

मुन्ना भैया के बिना सीरीज अधूरी- फैंस बोले

पोस्टर रिलीज के साथ ही मुन्ना भैया के फैंस उनको काफी मिस कर रहे हैं. फैंस लगातार मुन्ना भैया के बारे में पूछ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-मुन्ना भैया के बिना सीरीज अधूरी है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 10 एपिसोड चाहिए मुन्ना भैया के साथ. तीसरे ने लिखा मुन्ना भैया के बिना मजा नहीं आएगा.

मिर्जापुर सीजन 3 कहां देख पाएंगे

बता दें कि मिर्जापुर सीजन 3 देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज की रिलीज डेट और टीजर आज जारी हो गए है. बता दें कि सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सीजन 3 में कहानी क्या मोड़ लेती है. मिर्जापुर पर कालीन भैया का राज खत्म हो जाएगा या फिर वो अपनी गद्दी पर वापस आएंगे. इस सवाल का जवाब 5 जुलाई को मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital