मनोरंजन

प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा ने बताया सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का सच

Sonakshi Sinha Pregnancy: बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. जब से सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ सात फेरे लिए हैं, तब से ही सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहता है.

आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर आ जाती है जिसमें दावा किया जाता है कि सोनाक्षी जल्द ही मां बनने वाली हैं. हालांकि, ये तमाम बातें अब तक महज अफवाह ही साबित हुई हैं. अब इस पूरे मामले पर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

“ना जाने कितनी बार नानी बन चुकी हूं”

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब पूनम सिन्हा से सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबरों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही कूल अंदाज में जवाब दिया. पूनम ने हंसते हुए कहा कि इंटरनेट पर तो उन्हें न जाने कितनी बार नानी बनाया जा चुका है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि लोग तो खुद ही सब तय कर लेते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब भी ऐसा होगा, वह उनके लिए बेहद खुशी का पल होगा. पूनम के इस बेबाक और मजाकिया अंदाज को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं.

सोनाक्षी खुद भी ले चुकी हैं चुटकी

सिर्फ पूनम सिन्हा ही नहीं, खुद सोनाक्षी भी इन खबरों पर कई बार मजे ले चुकी हैं. पिछले दिनों जब उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा बहुत ज्यादा बढ़ गई थी, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया था. सोनाक्षी ने तंज कसते हुए लिखा था कि खबरों की मानें तो मैं पिछले 16 महीनों से प्रेग्नेंट हूं! उनके इस करारे जवाब ने साफ कर दिया था कि फिलहाल ऐसी कोई खबर नहीं है और लोग बस कयासों के आधार पर बातें बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

रिश्तों पर क्या बोलीं पूनम सिन्हा?

बताते चलें कि इवेंट के दौरान पूनम सिन्हा ने सिर्फ प्रेग्नेंसी पर ही नहीं, बल्कि बेटियों की अहमियत पर भी बात की. उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि बेटियां घर की रौनक होती हैं और सोनाक्षी उनके घर की सबसे बड़ी खुशी है. आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2024 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी.

शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर वेकेशन और डिनर डेट पर नजर आता है, जिसे देखकर फैंस अक्सर नए मेहमान के आने के कयास लगाने लगते हैं. पर फिलहाल पूनम सिन्हा के बयान ने इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

13 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

15 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

45 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

52 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

56 minutes ago