चुनाव

असम चुनाव 2026: मतदान से पहले पीएम मोदी का ‘फाइनल’ प्रहार, एक दिन में 3 बड़ी रैलियां

Assam Election 2026: पीएम मोदी आज, 6 अप्रैल 2026 को असम के ‘तूफानी’ दौरे पर हैं, जहां वे एक ही दिन में तीन बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित कर राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल गरमाएंगे. 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले पीएम की यह यात्रा असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में निर्णायक मानी जा रही है.

असम के तीन कोनों में पीएम की हुंकार (Assam Election PM Modi Rally)

प्रधानमंत्री आज राज्य के निचले, मध्य और ऊपरी असम के प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेंगे. उनकी रैलियों का समय और स्थान इस प्रकार है.

सुबह 11:00 बजे (भवानीपुर-सोरभोग): बजाली जिले के भवानीपुर-सोरभोग से पीएम अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. यहाँ वे मंत्री रंजीत कुमार दास और अन्य भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे.

दोपहर 01:00 बजे (होजई): इसके बाद पीएम मध्य असम के होजई पहुँचेंगे, जहाँ वे भाजपा उम्मीदवार शिलादित्य देव के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

दोपहर 03:00 बजे (डिब्रूगढ़): पीएम का अंतिम पड़ाव ऊपरी असम का डिब्रूगढ़ होगा, जहाँ वे राज्य मंत्री प्रशांत फूकन के पक्ष में चुनावी हुंकार भरेंगे.

अंतिम चरण में भाजपा का ‘मास्टरस्ट्रोक’ (BJP Assam Election Mission)

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव प्रचार का शोर बुधवार (8 अप्रैल) को थम जाएगा, ऐसे में पीएम मोदी की ये रैलियां कार्यकर्ताओं में जोश भरने और मतदाताओं को एकजुट करने के लिए भाजपा का ‘मास्टरस्ट्रोक’ मानी जा रही हैं. पीएम कल शाम ही गुवाहाटी पहुँच गए थे, जिससे साफ है कि पार्टी इस चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है.

चाय बागान से लेकर विकास तक का एजेंडा

यह इस चुनावी सीजन में प्रधानमंत्री का असम का दूसरा दौरा है. इससे पहले 1 अप्रैल को उन्होंने गोगामुख और बेहाली में रैलियां की थीं और डिब्रूगढ़ में महिला चाय बागान श्रमिकों से बातचीत की थी. आज की रैलियों में भी पीएम द्वारा ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियों, चाय बागान समुदायों के कल्याण और पूर्वोत्तर की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: तेल कीमतों में आया उछाल, जानें कितना हो गया पेट्रोल-डीजल का दाम?

चुनावी घमासान का पूरा शेड्यूल (Assam Mission Schedule)

  • मतदान की तारीख: 9 अप्रैल, 2026
  • प्रचार का अंतिम दिन: 8 अप्रैल, 2026
  • मतगणना (रिजल्ट): 4 मई, 2026

भाजपा का लक्ष्य एक बार फिर राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करना है, जबकि विपक्ष भी कड़ी चुनौती पेश कर रहा है. पीएम मोदी के इस एक-दिवसीय सघन दौरे ने असम की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. भवानीपुर से लेकर डिब्रूगढ़ तक, पीएम की इन रैलियों के जरिए भाजपा अपनी ‘विजय यात्रा’ को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रही है. अब देखना होगा कि 4 मई को जब मतपेटियां खुलेंगी, तो असम की जनता किसे अपना जनादेश देती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

7 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

43 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

45 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago