मनोरंजन

कन्नड़ भाषा पर विवादित बयान के बाद Sonu Nigam ने मांगी माफी, शेयर किया पोस्ट

Sonu Nigam: सोनू निगम बड़ी मुश्किलों में फंसे हुए हैं. बेंगलुरु में 25-26 अप्रैल को हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने ऐसी बात कह दी थी जिसपर बवाल हो गया था. जिसके बाद सिंगर के खिलाफ बेंगलुरु के अवलहल्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई गई थी. दरअसल सिंगर पर कन्नड़ समाज के लिए लोगों की भावनाओं को आहत करने का इल्जाम लगाया गया है. इस बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सफाई देते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया है.

सोनू निगम ने मांगी माफी

हालांकि बढ़ते विवाद को देखते हुए पहले तो सोनू निगम ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी सफाई दी और उन्होंने सोशल मीडिया पर कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है. उन्होंने लिखा-तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे अहंकार से बड़ा है. हमेशा प्यार करता रहूंगा. पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सोनू निगम ने अपने कॉन्सर्ट में कन्नड़ में गाने के लिए कहा तो उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठा दिया. इसके बाद उनके खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की गई.

सोनू निगम का बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर बयान

सोनू निगम ने लिखा- ‘नमस्कार, मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को अभूतपूर्व प्यार दिया है, सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं बल्कि दुनिया में कहीं भी. वास्तव में मैंने अपने कन्नड़ गीतों को हिंदी सहित अन्य भाषाओं के गीतों से कहीं अधिक सम्मान दिया है. सोशल मीडिया पर इसके प्रमाण के तौर पर सैकड़ों वीडियो प्रसारित हो रहे हैं. मेरे पास कन्नड़ गीतों के एक घंटे से अधिक हैं जो मैं कर्नाटक में होने वाले प्रत्येक संगीत समारोह के लिए तैयार करता हूं.

‘मैं कोई जवान लड़का नहीं जो किसी से अपमान सहूं’

उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई जवान लड़का नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं. मैं 51 साल का हूं, अपने जीवन के दूसरे भाग में हूं और मुझे इस बात पर बुरा मानने का हक है कि मेरा बेटा जितनी छोटी उम्र का है, वह मुझे हजारों लोगों के सामने भाषा के नाम पर सीधे धमका रहा है, वह भी कन्नड़ में, जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है. वह भी संगीत समारोह के मेरे पहले गीत के ठीक बाद! उसने कुछ और लोगों को उकसाया. उनके अपने लोग शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे.

ये भी पढ़ें: Met Gala 2025: कांटे की टक्कर देती दिखीं प्रियंका, प्रेग्नेंट कियारा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, किंग खान का दिखा धमाकेदार डेब्यू

कौन दोषी है?

मैंने उनसे बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू ही हुआ है, यह मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें मुझे कॉन्सर्ट जारी रखने देना होगा जैसा कि मैंने योजना बनाई है. हर कलाकार ने गानों की सूची तैयार की है ताकि संगीतकार और तकनीशियन तालमेल बिठा सकें. लेकिन वे हंगामा मचाने और मुझे बेतहाशा धमकी देने पर आमादा थे. मुझे बताओ कि इसमें कौन दोषी है?

पहलगाम में जो कुछ हुआ मुझे उन्हें समझाना था

एक देशभक्त होने के नाते मैं उन सभी लोगों से घृणा करता हूँ जो भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, खासकर पहलगाम में जो कुछ हुआ उसके बाद मुझे उन्हें समझाना था, और मैंने ऐसा किया, और हज़ारों छात्रों और शिक्षकों ने इसके लिए मेरी जय-जयकार की. मामला खत्म हो गया और मैंने एक घंटे से ज़्यादा समय तक कन्नड़ गाया.

कर्नाटक की क़ानून एजेंसियों का पूरा सम्मान

मैं यह कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूँ कि वे तय करें कि यहाँ कौन दोषी है. मैं आपके फ़ैसले को विनम्रता से स्वीकार करूँगा. मैं कर्नाटक की क़ानून एजेंसियों और पुलिस का पूरा सम्मान करता हूँ और उन पर भरोसा करता हूँ और मुझसे जो भी अपेक्षा की जाएगी, उसका पालन करूँगा. मुझे कर्नाटक से दिव्य प्रेम मिला है और आपका फ़ैसला चाहे जो भी हो, मैं इसे बिना किसी द्वेष के हमेशा संजो कर रखूँगा. धन्यवाद.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago