MP Board 10th 12th Result 2025 Out: मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी जारी किया गया है. परीक्षा में शामिल छात्र, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना 10वी और 12वीं का स्कोर कार्ड देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डानउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन बना एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का टॉपर.
एमपी सरकारी रिजल्ट 2025 में इस साल प्रियल द्विवेदी ने कक्षा 12वीं में टॉप किया है, उन्होंने 500 में से 492 कर कक्षा 12वीं में टॉप किया है. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) का रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से जारी कर दिए हैं.
कक्षा 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक के साथ बाजी मारी है. जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने. एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शौजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं.
सबसे पहले आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर ‘MP Board Exam Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप mpresult.nic.in क अलावा mpbse.mponline.gov.in पर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. उन्हें अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा. मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेना न भूले.
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी. यह परिणाम वर्ष 2023 की तुलना में बेहतर रहा, जब 12वीं में 55.10% स्टूडेंट्स पास हुए थे. आपको बता दें कि पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में मंडला जिले की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है. इन्हें 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…