मनोरंजन

दोस्त की हत्या कर किए 300 टुकड़े, शव के सामने रचाया इश्क़, इस एक्ट्रेस की हैवानियत की कहानी सुन दहल गई दुनिया

साल 2008 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक ऐसा मर्डर केस सामने आया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. यह मामला जुड़ा था साउथ की एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज से, जिसने अपने प्रेमी जेरोम मैथ्यू के साथ मिलकर अपने करीबी दोस्त नीरज ग्रोवर की हत्या कर दी थी. यही नहीं, हत्या के बाद जो खुलासे हुए, उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया.

कौन थी मारिया सुसाइराज? (Maria Susairaj)

मारिया सुसाइराज कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी थीं. लेकिन उनकी ख्वाहिश थी कि वह बॉलीवुड में नाम कमाएं. इस सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई आ गई थीं. परिवार उनके फैसले के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की. मुंबई आने के बाद वह लगातार ऑडिशन देने लगीं.

नीरज ग्रोवर से मुलाकात

मुंबई में मारिया की मुलाकात नीरज ग्रोवर से हुई. नीरज, बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करते थे. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर करीबी भी. हालांकि, मारिया पहले से ही एक आर्मी अफसर जेरोम मैथ्यू के साथ रिलेशनशिप में थीं. उन्होंने जेरोम को बताया था कि नीरज सिर्फ दोस्त है.

लिव-इन में रहना और फिर ब्रेकअप (Maria Susairaj)

कुछ समय तक मारिया और नीरज साथ रहे. दोनों एक ही फ्लैट में लिव-इन में रहते थे. लेकिन बाद में मारिया ने फ्लैट छोड़ दिया और दूसरी जगह शिफ्ट हो गईं. नीरज ने अपने दोस्तों से कहा कि वह मारिया को शिफ्ट कराने जा रहे हैं. लेकिन इसके बाद वह कभी नहीं लौटे.

ये भी पढ़ें: कन्नड़ भाषा पर विवादित बयान के बाद Sonu Nigam ने मांगी माफी, शेयर किया पोस्ट

नीरज के लापता होने के बाद खुलने लगा राज

नीरज की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज हुई. मोबाइल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद शक की सुई मारिया और जेरोम की ओर घूमी. वॉचमैन ने पुलिस को बताया कि मारिया और जेरोम एक भारी बैग लेकर निकले थे. पुलिस को यहीं से शक और गहरा हुआ.

पहले दोस्त का किया मर्डर, फिर किए 300 टुकड़े

गिरफ्तारी के बाद मारिया सुसाइराज ने कबूल किया कि जेरोम को नीरज पर शक था. वह अचानक मुंबई आया और मारिया के घर पहुंच गया. उसने देखा कि नीरज बेडरूम में है. इसी गुस्से में जेरोम ने नीरज को चाकू मारकर मार डाला. लेकिन मामला यहीं नहीं रुका उन्होंने नीरज की लाश के सामने कई बार संबंध बनाएय फिर शव के 300 टुकड़े किए. इन टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरकर सुनसान जगह ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया.

एक कॉल से खुला राज

नीरज का फोन मारिया के पास था. अचानक फोन बजा और गलती से कॉल रिसीव हो गई. यही कॉल पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गई और पूरा मामला सामने आ गया. इस केस में जेरोम मैथ्यू को 10 साल और मारिया सुसाइराज को 3 साल की सजा सुनाई गई. इस खौफनाक मर्डर केस ने पूरे देश को दहला दिया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

10 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

14 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

36 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

40 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

55 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago