मनोरंजन

Spider-Man: Brand New Day को लेकर केविन फीगे ने कहा, दिखेगी Punisher और Spider-Man की जोड़ी

Spider Man: Brand New Day: मार्वल (Marvel) स्टूडियोज के प्रेसिडेंट केविन फीगे (Kevin Feige) ने अपकमिंग फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को लेकर नया खुलासा किया है. इसमें टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर (Peter Parker) की कहानी के होने की बात बताई गई है.

फिल्म को लेकर उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म में फ्रैंक कैसल उर्फ पनिशर (The Punisher) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. फीगे ने ये बातें फिल्म फैंटास्टिक फोर के लिए आयोजित एक चर्चा के दौरान साझा की.

ये फिल्म पिछली 3 फिल्मों से अलग

फीगे ने फिल्म स्पाइडर-मैन के सफर के अगले चरण को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के अंत में पीटर को उसके लाइफ के सभी लोग भूल गए हैं. फिल्म में हम पहली बार टॉम हॉलैंड के स्पाइडर-मैन को एक सच्चे स्पाइडर-मैन के रूप में देख रहे हैं.

वह अब अकेला है. वह शहर को विश्व-स्तरीय संकटों नहीं आम अपराधों से बचाने के लिए काम कर रहा है.” इसलिए ये फिल्म पिछली 3 फिल्मों से अलग है. पहले की फिल्मों में पीटर ने मल्टीवर्स के अराजकता और ब्रह्मांड के खतरों का सामना किया था.

स्पाइडर मैन के साथ नजर आएंगे पनिशर

स्पाइडर-मैन की अपकमिंग फिल्म को लेकर फीगे ने कहा कि इस फिल्म में एक और लोकप्रिय मार्वल किरदार, फ्रैंक कैसल जिसे हम पनिशर के नाम से भी जानते हैं. उसकी की वापसी होगी. उन्होंने कहा, “जब हम इस तरह की कहानी बनाते हैं, तो आप सोचते हैं कि ऐसे कौन से जमीनी किरदार हैं, जिनके साथ ऑन स्क्रिन स्पाइडर-मैन पहले इंटरैक्ट करते नहीं नजर आया?

तब कहां से ऐसी फिल्म का जन्म होता है. फीगे ने बताया कि पनिशर की शुरुआत एक स्पाइडर-मैन कॉमिक में ही हुई थी. फीगे ने कहा, ” मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता, डेस्टिन इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो वाली है. न्यूयॉर्क की गलियों में पीटर पार्कर और फ्रैंक कैसल की जोड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago