मनोरंजन

Squid Game 3 Teaser: स्क्विड गेम्स 3 का टीजर हुआ Out, अब बदल गए गेम के रुल!

Squid Game 3 Teaser: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड ‘स्क्विड गेम्स’ के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज ने दुनियाभर में खूब वाहवाही बटोरी है. अब मेकर्स ने तीसरे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया है और साथ ही ‘स्क्विड गेम्स 3’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है. खास बात यह है कि यह सीरीज अगले महीने के अंत में रिलीज होने जा रही है.

सोमवार को ‘स्क्विड गेम्स 3’ का टीजर जारी किया गया. टीजर में मास्क पहने गार्ड्स एक ताबूत लेकर खिलाड़ियों के बीच पहुंचते हैं, जिसमें मुख्य किरदार नजर आता है. वह बेहोश है, लेकिन अचानक उसकी आंखें खुलती हैं और खतरनाक खेल शुरू हो जाता है. टीजर ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है.

इस दिन रिलीज होगी ‘स्क्विड गेम्स 3’

टीजर में ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया, लेकिन इसके विजुअल्स डरावने और रोमांचक हैं. कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम्स 3’ का तीसरा सीजन 27 जून, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. यह सीरीज हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध होगी.

जानें सीरीज की कहानी

नए सीजन में फिर से मौत का खेल देखने को मिलेगा. कहानी में 456 खिलाड़ी एक खतरनाक खेल में हिस्सा लेते हैं, जहां जान दांव पर होती है. जीतने वाले खिलाड़ी को भारी रकम इनाम में मिलती है. पिछले दो सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था.

पहले सीजन ने मचाया था तहलका

‘स्क्विड गेम’ का पहला सीजन 2021 में रिलीज हुआ था और इसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया. इसकी खूनी और रोमांचक कहानी ने सभी को हैरान कर दिया. यह नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनी. दूसरा सीजन दिसंबर 2024 में रिलीज हुआ था.

ये भी पढ़ें: दोस्त की हत्या कर किए 300 टुकड़े, शव के सामने रचाया इश्क़, इस एक्ट्रेस की हैवानियत की कहानी सुन दहल गई दुनिया

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

15 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

45 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

56 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago