बिजनेस

Ayurveda Tourism: प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को मिल रहा है वैश्विक मंच

आज की दुनिया जहां सजग जीवनशैली, संतुलित यात्रा और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होती जा रही है, वहीं भारत की 5,000 साल पुरानी चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद एक विकल्प नहीं बल्कि एक जीवनशैली के रूप में उभर रही है. इस बदलाव की अगुवाई कर रहा है एक शांत लेकिन तेज़ी से बढ़ता ट्रेंड – आयुर्वेद टूरिज्म, जो चिकित्सा, संस्कृति, प्रकृति और आत्म-खोज को एक साथ जोड़ता है.

महार्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल के निदेशक लक्ष्मण श्रीवास्तव के अनुसार, आयुर्वेद का यह सफर अभी शुरुआत में है.
“यह सदी आयुर्वेद को केवल एक उपचार पद्धति नहीं, बल्कि एक प्रिवेंटिव यानी रोकथाम आधारित स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में उभारते देखेगी,” वे कहते हैं. “आयुर्वेद ही पहला चिकित्सा विज्ञान था जिसने रोग की रोकथाम को भी इलाज जितना ही जरूरी माना.”

वैश्विक स्वास्थ्य प्रवृत्तियों का प्राकृतिक उत्तर

दुनिया भर में लोग अब ऐसे स्वास्थ्य समाधान तलाश रहे हैं जो केवल शरीर नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करें. इसी सोच के साथ वेलनेस टूरिज्म का विस्तार हो रहा है और आयुर्वेद इसमें सबसे उपयुक्त विकल्प के रूप में उभरा है.

श्रीवास्तव कहते हैं, “आजकल लोग प्रामाणिक और प्राकृतिक उपचार की ओर लौट रहे हैं. आयुर्वेद की लोकप्रियता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि यह कई अन्य पद्धतियों जैसे नैचुरोपैथी, यूनानी, तिब्बती और चीनी चिकित्सा की भी नींव है.”

केवल छुट्टी नहीं, जीवनशैली में बदलाव

आयुर्वेदिक पर्यटन को आम वेलनेस रिट्रीट्स से अलग बनाता है इसका दीर्घकालिक दृष्टिकोण. जब दुनिया भर में ऑटोइम्यून रोग, चिंता और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, लोग अब तात्कालिक राहत से आगे बढ़कर स्थायी समाधान की तलाश में हैं.

श्रीवास्तव के अनुसार, “आयुर्वेद केवल बीमारी की दवा नहीं देता, यह शरीर, मन और आत्मा तीनों स्तरों पर स्वास्थ्य को संवारता है. यह पहला विज्ञान था जिसने पाचन और मस्तिष्क के बीच संबंध को पहचाना, जिसे आज आधुनिक न्यूरोसाइंस भी मान्यता दे रही है.”

ये भी पढ़ें- वैश्विक बंदरगाहों पर भारत की मजबूत पकड़, 20 पोर्ट्स के अधिग्रहण की बड़ी योजना में जुटी IPGL

पंचकर्म जैसी आयुर्वेदिक विधियां अब भारत आने वाले हजारों विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं. ये थेरेपी न केवल शरीर को डिटॉक्स करती हैं, बल्कि वसा-घुलनशील और जल-घुलनशील दोनों तरह के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में सक्षम हैं.

श्रीवास्तव जोड़ते हैं, “आयुर्वेद ने शरीर की लिम्फेटिक और ग्लिम्फेटिक प्रणालियों को सदियों पहले ही समझ लिया था. आधुनिक विज्ञान अब जाकर इन रहस्यों को उजागर कर रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

13 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

13 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

17 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

25 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

49 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago