आजकल गलियारों में एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. फिल्म को पर्दे पर आने में अभी वक्त है, लेकिन राजामौली ने हाल ही में कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की और उन्हें लेकर राजामौली के उस डर की जो अब पूरी तरह खत्म हो चुका है.
इंटरव्यू के दौरान राजामौली ने बड़े खुले मन से स्वीकार किया कि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लेने से पहले उनके मन में एक बड़ी हिचकिचाहट थी. उन्होंने बताया कि प्रियंका पिछले कई सालों से हॉलीवुड में जमी हुई हैं. विदेशी प्रोजेक्ट्स, वहां का माहौल और काम करने का स्टाइल. इन सबने राजामौली के मन में सवाल खड़ा कर दिया था कि क्या बॉलीवुड से इतने साल दूर रहने के बाद प्रियंका फिर से भारतीय सिनेमा के उस ठेठ सांचे में ढल पाएंगी?
डायरेक्टर को डर था कि कहीं हॉलीवुड के रंग में ढलने के बाद प्रियंका अपना वो ‘इंडियन बेस’ न खो चुकी हों. लेकिन जैसे ही शूटिंग का पहला दिन शुरू हुआ, प्रियंका ने राजामौली के सारे शक धरे के धरे रहने दिया. राजामौली कहते हैं, “प्रियंका सेट पर ऐसे घुल-मिल गईं जैसे मछली पानी में रहती है. उन्होंने जिस तरह से खुद को वाराणसी के माहौल में ढाला, उसने मुझे हैरान कर दिया.”
फिल्म में प्रियंका ‘मंदाकिनी’ नाम का किरदार निभा रही हैं. राजामौली का मानना है कि इस रोल के लिए प्रियंका से बेहतर कोई चॉइस हो ही नहीं सकती थी. उनके मुताबिक, प्रियंका के पास एक गजब की काबिलियत है. वह स्क्रीन पर जितनी ताकतवर और निडर दिखती हैं, उतनी ही मासूमियत और नजाकत भी उनके चेहरे पर झलकती है. यही वो ‘वर्सेटिलिटी’ है जिसने उन्हें इस मेगा प्रोजेक्ट की पहली पसंद बनाया.
राजामौली की फिल्में अक्सर लंबी चौड़ी कहानियों वाली होती हैं, जैसे ‘बाहुबली’. शुरू में खबर थी कि ‘वाराणसी’ को भी दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. लेकिन अब मेकर्स ने अपना मन बदल लिया है. फिल्म अब दो भागों में नहीं, बल्कि एक ही पार्ट में आएगी.
हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि फिल्म छोटी होगी. राजामौली इसे एक महाकाव्य की तरह पेश करना चाहते हैं, इसलिए फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 20 मिनट (200 मिनट) रखा गया है. उनका मानना है कि दर्शक पूरी कहानी का लुत्फ एक ही बार में लें, तो बेहतर है.
महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों वाली यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पिछले साल हैदराबाद में हुए इसके ग्रैंड इवेंट ने पहले ही फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अब राजामौली की ये पौराणिक दुनिया बड़े पर्दे पर जादू बिखेरेगी.
ये भी पढ़ें- ‘कथाकार की डायरी’ ने जीता दिल, ट्रांस समुदाय हुआ भावुक, अर्जेंटीना में होगा प्रीमियर
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…