दिल्ली में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अब संसद भवन परिसर में उनका नया पॉलिटिकल अड्डा मिल गया है. उन्हें संविधान सदन (यानी पुराना संसद भवन) के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर-4 अलॉट किया गया है. ऊपर से देखने में यह महज एक कमरा लग सकता है, लेकिन भारतीय राजनीति और खासकर बीजेपी के इतिहास में इस चारदीवारी की अपनी एक अलग अहमियत है.
यह कमरा सिर्फ इसलिए चर्चा में नहीं है कि यह बीजेपी के मुख्य संसदीय कार्यालय के ठीक बगल में है, बल्कि इसका नाता देश के उन दिग्गजों से रहा है जिन्होंने पार्टी की नींव रखी. दिलचस्प बात यह है कि 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद यह कमरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एनडीए अध्यक्ष के तौर पर दिया गया था. हालांकि, खराब सेहत की वजह से अटल जी वहां कभी बैठ नहीं पाए, लेकिन उनके प्रति सम्मान ऐसा था कि 2018 में उनके निधन के काफी समय बाद तक वहां उनकी नेमप्लेट लगी रही.
अटल बिहारी वाजपेयी के बाद इस कमरे की कमान लाल कृष्ण आडवाणी ने संभाली. साल 2009 से लेकर 2019 तक आडवाणी नियमित रूप से यहां बैठते थे और यहीं से पार्टी के रणनीतिक फैसले लिए जाते थे. कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए यह कमरा किसी मार्गदर्शक केंद्र से कम नहीं था.
वक्त बदला और 2019 के बाद कुछ समय के लिए यह कमरा खाली रहा. साल 2021 में पुरानी नेमप्लेट्स हटाई गईं और यह कमरा तत्कालीन अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपा गया. अब नड्डा जी के बाद यह विरासत नितिन नबीन के पास आई है. राजनीतिक जानकार इसे बीजेपी के अंदर ‘पीढ़ीगत बदलाव’ (generational shift) के तौर पर देख रहे हैं.
यह कमरा संविधान सदन के ग्राउंड फ्लोर पर है, जहां से पूरी राजनीतिक हलचल पर नजर रखी जा सकती है. बीजेपी के मुख्य कार्यालय के पास होने की वजह से सांसदों और नेताओं से मिलना-जुलना काफी आसान हो जाता है. नितिन नबीन को यह कमरा मिलना सिर्फ एक सरकारी आवंटन नहीं है, बल्कि यह पार्टी में उनकी बढ़ती ताकत और भरोसे का भी संकेत है. ये कमरा भाजपा और एनडीए के कई राजनीतिक फैसलों का गवाह रहा है.
ये भी पढ़ें- लोकसभा में हंगामे की भेंट चढ़ा PM मोदी का भाषण, बजट सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…