मनोरंजन

सुकेश चंद्रशेखर ने Jacqueline Fernandez को किया Valentine’s Day विश, जेल से कोर्ट जाते वक्त बोला- उनसे कहना…

200 Cr Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिंस का नाम कई बार उछला है. प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के दौरान सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन के रिश्तों को लेकर खुलासा हुआ था. इसके बाद से जैकलीन लगातार सुर्खियों में बनी रही हैं. इस बीच सुकेश चंद्रशेखर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक्ट्रेस को वैलेंटाइन डे विश करता नजर आ रहा है.

सुकेश ने पेशी के लिए कोर्ट जाते वक्त क्या कहा

वायरल वीडियो में सुकेश चंद्रशेखर से मीडियाकर्मी पूछते हैं कि वह जैकलीन के आरोपों पर क्या कहना चाहता है. इस पर महाठग कहता है, “मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं और इसके पीछे की कोई वजह नहीं है. मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं.” वहीं जैकलीन के साथ रिश्तों पर पूछने पर उसने कहा, “मेरी तरफ से उनको हैप्पी वैलेंटाइन डे.”

सुकेश का ये वीडियो कोर्ट में पेशी के लिए जाने के दौैरान का है. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के बारे में जैकलीन ने बताया था कि महाठग ने एक्ट्रेस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और उनकी जिंदगी नर्क बना दी. 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन से जांच एजेंसी कई बार पूछताछ कर चुकी है. वहीं सुकेश चंद्रशेखर पर फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से 217 करोड़ की फिरौती वसूलने का आरोप है.

ये भी पढ़ें: Javed Khan Amrohi: ‘लगान’ फिल्म के एक्टर जावेद खान अमरोही का 50 साल की उम्र में निधन, इस वजह से गई जान

चाहत खन्ना को भेजा है 100 करोड़ का लीगल नोटिस

इसके पहले, जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने टीवी धारावाहिक अभिनेत्री चाहत खन्ना को छवि को नुकसान और मानसिक पीड़ा पहुंचाने के लिए 100 करोड़ रुपये की कानूनी नोटिस भेजा था. यह नोटिस एक इंटरव्यू के दौरान चाहत द्वारा दावा किए जाने के बाद भेजा गया था. चाहत ने कहा था कि वह तिहाड़ जेल में उससे मिलने में फंस गई थीं, जहां उसने उसके सामने घुटने टेक दिए और शादी का प्रस्ताव रखा था. जब उन्होंने उसे बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं और उसके दो बच्चे हैं, तो उन्हें बताया गया कि उनका पति उसके लिए सही आदमी नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

3 seconds ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago