देश

क्या बीजेपी के करीब जा रहे ओपी राजभर? कानपुर देहात मामले पर ओपी राजभर ने सपा को घेरा- अपने शासनकाल के अत्याचार याद नहीं

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दर्दनाक घटना हो गई थी जिसमें मां बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. जिसके बाद अब प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है, विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है. तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने घटना लेकर हो रही राजनीति पर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा को अपना शासनकाल याद नहीं है. उन्हीं के एक दलित विधायक जेल में बंद हैं.

राजभर ने एक बार फिर साफ किया कि समाजवादी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. उनके इस बयान के बाद प्रदेश में अटकलें लगना तेज हो गई हैं. राजभर के बयान के बाद उनके संकेत बीजेपी तरफ जाते हुए दिख रहे हैं क्योंकि उन्होंने कानपुर की घटना पर योगी सरकार का बचाव किया है और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

राजभर ने अधिकारियों पर निकाली भड़ास

राजभर ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि “अगर किसी को उजारना है, तो उससे पहले उसको कहीं पर बसाने की व्यवस्था की जाए. इसके बाद उसे वहां से उजारा जाना चाहिए. लेकिन, कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो इस प्रकार के नियमों का पालन नहीं करते हैं. इन आधिकारियों के ऊपर सीएम के आदेश का कोई असर नहीं होता है”. उन्होंने आगे कहा कि ये अधिकारी जानते हैं कि “गरीब भूमिहीन है. इसके पास कोई ताकत नहीं है. यह जाएगा कहां? उजाड़ दो. ऐसी घटनाओं की वजह से उनके मनमाने रवैए का पता चलता है. अधिकारियों की ऐसी मनमानी पर रोक लगाए जाने की जरूरत है”.

‘सपा को अपने शासनकाल के अत्याचार नहीं दिखाई देते’

ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी को उनके शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा- जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब जुल्म ज्यादा था. उन्हें अपने शासनकाल में अत्याचार दिखाई नहीं देते थे. सपा पार्टी को लेकर लोग कहते हैं कि गुंडों की पार्टी है. माफियाओं की पार्टी है. यह लोग कहते हैं. ऐसा क्यों कहते हैं? अभी उन्हीं का विधायक जेल में बंद है. थाने में जाकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

23 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

39 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago