होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)/Instagram
Hardik-Natasha Stankovic Marriage: भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी कर ली है. दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई. हार्दिक और नतासा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर व्हाइट वेडिंग की है. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन डे मनाया. हम अपने प्यार का जश्न मनाने के दौरा अपने परिवार और दोस्तों को पाकर वास्तव में धन्य हैं.’ बता दें शादी में हार्दिक-नताशा का बेटा अगस्त्य भी साथ रहा.
हार्दिक -नताशा ने उदयपुर में रचाई शादी, देखें PHOTOS
हार्दिक ने साल 2020 में नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी, उस समय कोविड-19 के कारण इस कपल ने कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया लेकिन अब हार्दिक पंड्या और नताशा ने तीन साल बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर व्हाइट वेडिंग की है. शादी में हार्दिक पंड्या ने काले रंग का टेक्सूडो पहना हुआ था. वहीं नतासा सफेद गाउन में काफी जंच रही थीं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नताशा और हार्दिक अपने वेडिंग आउटफिट में साथ में कमाल लग रहे हैं. व्हाइट गाउन में नताशा स्टेनकोविक काफी ग्लैमरस लग रही हैं. वहीं हार्दिक पांड्या ब्लैक ब्लेजर, ट्राउजर और व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनकी शादी में उनके करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें: WPL 2023 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 4 मार्च से आगाज, देखें पूरा शेड्यूल
हार्दिक पंड्या और ननताशा स्टेनकोविक ने वैलेंटाइन डे के दिन दोबारा शादी की. एक वायरल वीडियो में कपल को शैंपेन के साथ अपनी शादी का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है. वायरल हुए वीडियो क्लिप में हार्दिक बॉलीवुड गाने पर ट्यूनिंग जमा रहे है और उनके हाथों में शैम्पेन की बोतल भी है.
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…