मनोरंजन

15 अगस्त पर जमकर धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज, देशभक्ति से लेकर मर्डर मिस्ट्री और हॉरर का लगेगा तड़का

इस स्वतंत्रता दिवस (15 August) पर जहां सिनेमाघरों में ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्में दस्तक दे रही हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी मनोरंजन का पिटारा खुल चुका है. अगर आप इस छुट्टी में घर बैठे अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपके पास इस बार भरपूर विकल्प मौजूद हैं. इस हफ्ते ओटीटी पर रोमांच, जासूसी, एक्शन और हॉरर से लेकर गंभीर राजनीतिक थ्रिलर तक दिलचस्प फिल्में और सीरीज आ रही हैं.

सारे जहां से अच्छा

प्रतीक गांधी की यह थ्रिलर सीरीज 13 अगस्त को रिलीज होगी. इसमें अभिनेता एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो अपने मिशन में सीमा पार जाकर दुश्मन के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने की कोशिश करता है. यह शो देशभक्ति की भावना को जगा देगा. इसमें प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नैयर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम और रजत कपूर जैसे कलाकार हैं.

15 August को तेहरान रिलीज होगी

जॉन अब्राहम स्टारर सीरीज ‘तेहरान’ में राजनीतिक साजिशों का घमासान देखने को मिलेगा. यह 15 अगस्त (15 August) से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को जी5 पर स्ट्रीम होगी. यह रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में एक भारतीय पुलिस अधिकारी की कहानी को पेश करती है जो अंतरराष्ट्रीय साजिशों में फंस जाता है. विस्फोटों की जांच करते हुए वह खुद को एक ऐसे जाल में पाता है, जहां न केवल उसकी जान, बल्कि देश की सुरक्षा भी दांव पर लगी होती है. अरुण गोपालन ने फिल्म को निर्देशित किया है. इसमें जॉन के साथ मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा ने भी काम किया है. फिल्म में एक्टर दिल्ली पुलिस के एसीपी राजीव कुमार का किरदार निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जयंती विशेष: भरी महफिल में नरगिस ने वैजयंती माला को क्यों कहा था खंभा? पढ़ें ये दिलचस्प किस्सा

अंधेरा

अगर आपको हॉरर जॉनर के दिवाने है तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 अगस्त को स्ट्रीम होगी. यह अलौकिक घटनाओं से भरपूर है. इसमें एक लापता लड़की की कहानी है, जिसका केस इंस्पेक्टर कल्पना कदम और मेडिकल छात्र जय सुलझाने की कोशिश करते हैं. इसमें कुल आठ एपिसोड है, जिसका निर्देशन राघव डार ने किया है. वहीं फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है. इसमें प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला, प्रिया बापट और करणवीर मल्होत्रा जैसे कलाकार है.

नाइट ऑलवेज कम्स

यह एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह 15 अगस्त (15 August) को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी काफी दिलचस्प है. इसमें एक लड़की अपना सबकुछ दांव पर लगाकर अपने घर को बचाना चाहती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago