नया रियलिटी शो The 50 आखिरकार 1 फरवरी से शुरू हो गया और पहले ही एपिसोड ने साफ कर दिया कि आगे ड्रामा, टकराव और ट्विस्ट की कोई कमी नहीं रहने वाली है. ग्रैंड प्रीमियर में जहां 50 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स की भव्य एंट्री ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं शो के पहले ही दिन माहौल इतना गर्म हो गया कि करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच तीखी झड़प देखने को मिल गई. इतना ही नहीं, पहले एपिसोड में ही वंशज सिंह का सफर खत्म हो गया और उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया.
शो की शुरुआत एक आलीशान महल की झलक के साथ हुई, जहां रहस्यमयी अंदाज में ‘लायन’ ने गेम के नियम समझाए. दर्शकों को बताया गया कि इस शो में 50 लाख रुपये की इनामी राशि दांव पर है और हर कदम पर कंटेस्टेंट्स को खुद को साबित करना होगा. इसके बाद पहले 10 कैप्टन्स से परिचय कराया गया, जिससे गेम की रणनीति और भी दिलचस्प हो गई.
इसके बाद मंच पर आए सिंगर हिमेश रेशमिया, जिन्होंने अपने हिट गानों से माहौल को पूरी तरह बदल दिया. लेकिन मस्ती का ये माहौल ज्यादा देर टिक नहीं पाया. हिमेश द्वारा दिए गए एक टास्क के दौरान ही शो का पहला बड़ा विवाद सामने आ गया. टास्क के बीच करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज आपस में भिड़ गए. बताया जा रहा है कि भागदौड़ के दौरान करण ने सिद्धार्थ को धक्का दिया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी बहस और धमकियां तक सुनाई दीं.
इसी एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैक्सटर्न ने भी सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने एल्विश यादव के साथ अपने पुराने विवाद पर खुलासा करते हुए बताया कि उस झगड़े के बाद उनके बैंक अकाउंट में अचानक एक लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे, लेकिन आज तक यह साफ नहीं हो पाया कि पैसे किसने भेजे.
पहले ही एपिसोड में हुए इन हंगामों और एलिमिनेशन ने साफ कर दिया है कि The 50 सिर्फ एक गेम शो नहीं, बल्कि टकराव, रणनीति और सरप्राइज से भरा रियलिटी धमाका होने वाला है. आगे आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और भी बढ़ने के संकेत मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें: Grammys 2026: केंड्रिक लैमर से लेकर दलाई लामा तक, इस साल किसने बिखेरा ग्रैमी अवॉर्ड में जलवा?
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…