खेल

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी: प्रियंका की ‘चुटकी’ हुई वर्ल्ड वायरल, 3 वजहों से ‘मैदान’ छोड़कर भागी PCB

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर भारत से बार-बार धूल चाटने के बाद अब पाकिस्तान ने ‘कायरता’ का रास्ता चुन लिया है. पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम (PCB) को ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन एक अजीबोगरीब शर्त रख दी है. पाक सरकार ने कहा है कि उनकी टीम टूर्नामेंट खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ‘महामुकाबले’ में हिस्सा नहीं लेगी. पाकिस्तान के इस ‘मैदान छोड़कर भागने’ वाले रवैये पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है.

‘खुद का ही नुकसान कर रहा पाक’

पाकिस्तान के इस ‘सिलेक्टिव पार्टिसिपेशन’ (चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेने) के फैसले पर ICC ने कड़ा बयान जारी किया है. ICC ने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार के उस बयान का संज्ञान लेते हैं, जिसमें उन्होंने अपनी टीम को चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेने का निर्देश दिया है.

‘ICC उम्मीद करती है कि PCB अपने देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले गंभीर और दीर्घकालिक परिणामों पर विचार करेगा. उनके इस कदम का असर ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर पड़ेगा, जिसका पाकिस्तान खुद एक सदस्य और लाभार्थी है.’

पाकिस्तान का डर या राजनीति (Ind vs Pak ICC T20 World Cup)

क्रिकेट पंडितों का मानना है कि पाकिस्तान के इस फैसले के पीछे कई वजहें हैं. वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का पलड़ा भारी है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने 18 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाक सिर्फ 4 बार जीता है. पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने का नाटक कर रहा है. वहीं पाक सरकार यह हथकंडा अपनाकर ICC को ब्लैकमेल करना चाहती है.

‘IMF से मांगना पड़ेगा कर्ज’

शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान के इस फैसले पर तगड़ा तंज कसा है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि अच्छा हुआ छुटकारा मिल गया. अब ICC को उन पर भारी जुर्माना लगाना चाहिए, ताकि वो जुर्माना चुकाने के लिए एक बार फिर IMF और वर्ल्ड बैंक से कर्ज मांग सकें. वहीं, पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कहा कि अगर पाकिस्तान को बांग्लादेश के साथ खड़े रहना है तो रहे, लेकिन आने वाले 2-3 सालों में उनका क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा.

पाकिस्तान को क्या होगा नुकसान?

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है, तो उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. भविष्य में ICC टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार छिन सकता है. ICC से मिलने वाले राजस्व में बड़ी कटौती हो सकती है. विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए NOC मिलने में दिक्कत हो सकती है. इन तमाम चीजों से PCB और उसके खिलाड़ियों पर गहरी चोट आएगी.

ये भी पढ़ें: ‘बैंक लुटे, सड़कों पर लाशें..’, पाकिस्तान की फौज पर ‘काला तूफान’, BLA का कई इलाकों में कब्जा; अब तक कितने सैनिक मारे गए

बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड अंदर

पाकिस्तान का यह ड्रामा बांग्लादेश के रास्ते पर चलने जैसा है. इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में सुरक्षा का बहाना बनाकर मैच को शिफ्ट करने की मांग की थी और टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी. ICC ने उनकी धमकी को खारिज करते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया था, लेकिन अब खुद उसी जाल में फंसता दिख रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago