मनोरंजन

The Great Indian Kapil Show Season 3 में सलमान खान की एंट्री, सिद्धू ने शेयर की PHOTOS

Navjot Singh Sidhu Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. नेटफ्लिक्स पर इसका तीसरा सीजन 21 जून से शुरू होने जा रहा है. इस बार मेकर्स शो को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. सलमान खान और नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री से शो की शुरुआत ही धमाकेदार होने वाली है.

हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. ये तस्वीरें शो के सेट की हैं, जहां सलमान खान भी नजर आ रहे हैं. सिद्धू ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया, “With the Great Khan, Sultan of Sultans !!!”.

सलमान अपने क्लासिक ‘बीइंग ह्यूमन’ टी-शर्ट और काली जीन्स में दिखे. एक तस्वीर में वे कपिल शर्मा के साथ गाना गाते भी नजर आए. इस दौरान शो की टीम — अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक — भी स्टेज पर मौजूद रही और सबने मिलकर माहौल को हंसी से भर दिया.

नवजोत सिंह सिद्धू की जोरदार वापसी

नेटफ्लिक्स ने पहले ही दिन सिद्धू की वापसी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इस मजेदार वीडियो में जैसे ही सिद्धू की एंट्री होती है, अर्चना पूरन सिंह हैरानी से रिएक्ट करती हैं. कपिल चुटकी लेते हुए कहते हैं कि अब अर्चना शायद ही कुछ बोल पाएंगी.

तीसरा सीजन में पुराना चेहरा, नया तड़का

इस सीजन में कपिल शर्मा के साथ दर्शकों को एक बार फिर सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की जोड़ी देखने को मिलेगी. पुराने चेहरों की वापसी और सलमान-सिद्धू जैसे सितारों की मौजूदगी से यह सीजन हंसी का धमाका साबित होने वाला है. नेटफ्लिक्स पर 21 जून से देखिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 — जहां हंसी, मस्ती और स्टार पावर की होगी भरमार.

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh संग इस फिल्म में नजर आएंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir, तस्वीर देख फैंस ने पूछा सवाल

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago