The Traitors 2 Contestants List: टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर धमाकेदार माहौल बनने वाला है और इसकी वजह है करण जोहर का सुपर-डुपर हिट शो ‘The Traitors 2’. इसके दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है और साथ ही इसमें दिखने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भ सामने आ गई है. हाल ही में शो के मेकर्स ने लॉन्च इवेंट रखा था जिसमें सभी 21 चेहरों से पर्दा उठा दिया गया है.
इस बार की कंटेस्टेंट्स की लिस्ट काफी दिलचस्प नजर आ रही है, इसमें बॉलीवुड के सितारों से लेकर टीवी दुनिया के चमकते चेहरे और सोशल मीडिया की जानी मानी हस्तियां, सभी शामिल है. तो चलिए जानते हैं इस खूफिया और रोमांचक गेम में कौन-कौन से चेहरे देखने को मिलेंगे.
रिया चक्रवर्ती: बॉलीवुड एक्ट्रेस, पॉडकास्टर और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रिया चक्रवर्ती भी इस शो में नजर आने वाली हैं. बता दें कि रिया MTV Roadies की गैंग लीडर भी रह चुकी हैं.
मुनव्वर फारूकी: ‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर एक बार फिर रियलिटी टीवी के मैदान पर उतर रहे हैं. उनका दिमाग इस गेम में कितना चलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.
श्वेता तिवारी: टीवी की दिग्गज अभिनेत्री श्वेता तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. ‘बिग बॉस 4’ की विनर रह चुकीं श्वेता इस शो में अपने तजुर्बे से बाजी पलटने का दम रखती हैं.
अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान): यूट्यूब की दुनिया के बेताज बादशाह और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर-अप अभिषेक एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं.
मल्लिका शेरावत: अपनी बोल्ड अदाओं और बेहतरीन फिल्मों जैसे ‘मर्डर’ और ‘वेलकम’ से तहलका मचाने वाली मल्लिका शेरावत भी इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनेंगी.
रणवीर बरार: सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अब तक अपने हाथों के जादू से लोगों का दिल जीता है, लेकिन इस बार वह कुकिंग छोड़कर ‘द ट्रेटर्स 2’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर अपना हुनर आजमाएंगे.
क्रिस्टल डिसूजा और शालिनी पासी: टीवी की चहेती बहू क्रिस्टल डिसूजा अपने पहले फुल-फ्लेज्ड रियलिटी शो में उतर रही हैं, वहीं नेटफ्लिक्स के शो से लाइमलाइट में आईं शालिनी पासी भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.
इसके अलावा इस सीजन में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल भी अपना रियलिटी डेब्यू कर रही हैं. साथ ही अनुभवी अभिनेता दलीप ताहिल, एक्टर-होस्ट हरमन सिंघा, मॉडल-एक्टर साहिल सलाथिया जो सीजन 1 में भी नजर आए थे , और फैशन इन्फ्लुएंसर प्रिशिता सिंह (प्रिश) भी इस हाई-स्टेक्स गेम का हिस्सा बनकर माहौल गरमाने वाले हैं. अब देखना यह होगा कि कौन इस खूफिया खेल में मास्टरमाइंड साबित होता है और कौन मात खाता है.
ये भी पढे़ं- रावण की बहन या 2026 की फैशन क्वीन? रामायण की शूर्पणखा के लुक पर मचा बवाल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…