मनोरंजन

Tiger Shroff ने शेयर किया वीडियो, 80 किग्रा मसल्स के साथ हवा में छलांग लगाते आए नजर!

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने एक्टिंग और डांस के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. उनका फिटनेस लेवल इतना ऊंचा है कि वह अपने बॉडीवेट से तीन गुना ज्यादा वजन उठा सकते हैं. वह वर्कआउट करते हुए अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

वीडियो में दिखा एक्टर का जबरदस्त अंदाज

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वर्कआउट के साथ-साथ ऊंची छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, ‘काश 80 किलोग्राम से ज्यादा मसल्स वाले शरीर को ऐसे हिलाना आसान होता.’ टाइगर ने वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रैक में अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ के गाने ‘रात भर’ का इस्तेमाल किया है.

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से करियर की शुरुआत की थी. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आई थीं, दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. इसके बाद वह ‘बागी’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपने स्टंट और फाइट सीक्वेंस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया. उन्होंने ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘हीरोपंती 2’, ‘वॉर’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘गणपत’, ‘बागी-2’, ‘बागी 3’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में स्टारडम हासिल किया.

टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म ‘बागी 4’

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘बागी 4’ में दिखाई देंगे. यह ‘बागी’ फ्रैंचाइज की चौथी फिल्म है. हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें वह गंभीर लुक में नजर आए.

इस पोस्टर को टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘जिस फ्रेंचाइजी ने मुझे एक पहचान दी और मुझे खुद को एक एक्शन हीरो के रूप में साबित करने का मौका दिया, अब वही फ्रेंचाइजी मेरी पहचान बदल रही है. इस बार वह निश्चित रूप से पहले जैसा नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप लोग उसे उसी तरह स्वीकार करेंगे और प्यार देंगे जैसे आपने आठ साल पहले दिया था.’

फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है, वहीं नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है. यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को स्क्रीन पर आएगी.

ये भी पढ़ें: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर मचाएगी धमाल, सालों बाद फिर दिखेगी धमाकेदार केमिस्ट्री

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago