Triggered Insaan Marriage
Triggered Insaan Marriage: ‘BIG BOSS OTT 2’ के फाइनलिस्ट रहे फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के भाई व फेमस यूट्यूबर ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने शादी रचा ली है. ट्रिगर्ड इंसान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड रुचिका राठौर (Ruchika Rathore) के साथ 9 जून को शादी कर ली. अभिषेक मल्हान ने अपने भाई की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसके कैप्शन में लिखा है ‘वीरे दी वेडिंग’. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया.
ट्रिगर्ड इंसान निश्चय मल्हान (Nischay Malhan) और रुचिका राठौर की यह शादी हिमाचल प्रदेश के आईटीसी होटल्स में हुई. जहां दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए.
वहीं कपल ने भी अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं. अपनी शादी में निश्चय मल्हान जहां सफेद शेरवानी पहने हैं. वहीं रुचिका लाल लहंगे और कुंदन से बनी जूलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
निश्चय और रुचिका 2018 में एक कॉलेज में मिले थे. जिसके बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. बताया जाता है कि निश्चय आईआईटीएन हैं. उन्होंने आईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई की है. इस समय ट्रिगर्ड इंसान भारत में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले कंटेंट क्रियेटर्स में से एक हैं.
वहीं रूचिका भी डिजिटल कंटेंट क्रियेटर हैं. इंस्टाग्राम पर रूचिका के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…