Spirit: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने जब से अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया है तभी से वह काम से कुछ दूर चल रही है. दीपिका के फैंस लंबे समय से उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बुरी खबर है. दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाली थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा. क्योंकि अब एक्ट्रेस इस फिल्म का हिस्सा नहीं रही. मगर, इन खबरों के बीच ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने फिल्म की हीरोइन के नाम का एलान कर दिया है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कौन है वो?
संदीप रेड्डी वांगा एनिमल की जबरदस्त सफलता के बाद स्पिरिट की तैयारी में जुटे हैं. इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे और उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखाई देने वाली थीं. लेकिन अब दीपिका की जगह एनिमल की दूसरी भाभी यानी तृप्ति डिमरी ने फिल्म में ले ली है.
यह प्रभास और तृप्ति के बीच पहला ऑन-स्क्रीन सहयोग है. फिलहाल इस दिलचस्प जोड़ी को स्क्रीम पर देखना बेहतरीन होने वाला है. यह फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा के साथ तृप्ति का दूसरा कोलेबोरेशन है. इससे पहले वो एनिमल में नजर आई थीं.
ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों में फिर से उड़ान भरने को तैयार है ‘फ्लाइट’, भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म को मिली AI की पावर
तृप्ति डिमरी ने भी ‘स्पिरिट’ में फीमेल लीड के तौर पर अपनी एंट्री की पुष्टि कर दी है. तृप्ति ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कई भारतीय भाषाओं में उनका नाम लिखा और साथ ही बड़े-बड़े शब्दों में ‘Spirit’ लिखा हुआ है. फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए तृप्ति ने कैप्शन में लिखा- ‘अभी भी सोच में डूबी हूं… इस जर्नी में भरोसा पाने के लिए बहुत आभारी हूं. शुक्रिया संदीप रेड्डी वांगा… आपके विज़न का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’
कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट से दीपिका को बाहर कर दिया है. मेकर्स ने दीपिका की दिन में आठ घंटे काम, हाई सेलेरी और फिल्म के प्रोफिट में हिस्से की डिमांड के चलते उन्होंने अभिनेत्री को इस फिल्म से बाहर कर दिया. स्पिरिट के बाहर निकलने के बाद दीपिका कथित तौर पर निर्देशक एटली के साथ अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में शामिल हो गई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…