चुनाव

गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे

By-Elections Date Announce: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव (By-Election) की घोषणा कर दी है. 19 जून को मतदान होगा, जबकि 23 जून को मतगणना होगी.

By-Election की तारीखों का ऐलान

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर चार राज्यों केरल, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की है. ईसीआई ने बताया कि गुजरात के कादी (एससी) और विसावदर विधानसभा, केरल की निलंबूर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा.

यह भी पढ़ें- “धर्म पूछकर आतंकियों ने मारी गोली…”, शशि थरूर ने आतंक परस्त पाकिस्तान की खोली पोल, अमेरिका में एक-एक करतूतों से उठाया पर्दा

चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनाव (By-Election) का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 26 मई 2025 (सोमवार) को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 जून (सोमवार) तय की गई है, जबकि 3 जून (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. उम्मीदवार 5 जून (गुरुवार) तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 19 जून 2025 (गुरुवार) को मतदान कराया जाएगा. मतदान के बाद 23 जून (सोमवार) को वोटों की गिनती होगी. चुनाव आयोग के अनुसार, 25 जून 2025 (बुधवार) तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी.

चुनाव- तारीख और दिन

राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 मई 2025 (सोमवार)

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 2 जून 2025 (सोमवार)

नामांकन पत्रों की जांच की तारीख: 3 जून 2025 (मंगलवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख: 5 जून 2025 (गुरुवार)

मतदान की तारीख: 19 जून 2025 (गुरुवार)

वोटों की गिनती की तारीख: 23 जून 2025 (सोमवार)

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख: 25 जून 2025 (बुधवार)

यह उपचुनाव (By-Election) संबंधित क्षेत्र में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है. चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की है. बता दें कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, सभी जगहों पर अलग-अलग पार्टियों की सरकारें हैं. बंगाल में टीएमसी, गुजरात में भाजपा, पंजाब में ‘आप’ और केरल में सीपीआई (एम) की सरकार है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

13 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago