दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को छह विकेट से हराया.
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 66वां मुकाबला शनिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को दिल्ली ने तीन गेंद शेष रहते छह विकेट से अपने नाम कर लिया. जीत के हीरो मुस्तफिजुर रहमान रहे, जिन्होंने दिल्ली के लिए तीन विकेट लिए.
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की शुरुआत तेज रही. टीम ने बिना विकेट गंवाए 50 रनों का पहला पड़ाव पार किया. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (35) और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (23) ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई. DC की टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जिन्होंने मार्को जानसेन की गेंद पर शशांक सिंह को अपना कैच थमाया.
यह भी पढ़ें- IPL 2025: ईशान किशन के तेज-तर्रार पारी की बदौलत SRH ने RCB को 42 रनों से हराया
तीसरे नंबर पर करुण नायर ने तेजी से 44 रन बनाए. इसके बाद सेदिकुल्लाह ने टीम की जीत में 22 रनों का योगदान दिया. वह प्रवीण दुबे की गेंद पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे. इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रमशः नाबाद 58 और 18 रनों की पारी खेली. रिजवी ने 25 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से हरप्रीत बरार ने दो विकेट चटकाए. मार्को जॉनसन और प्रवीण दुबे को एक-एक सफलता मिली.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए. पंजाब की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा अंत में स्टोइनिस ने 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 275 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और चार गगनचुंबी छक्के जड़े.
दिल्ली (DC) की ओर से सबसे किफायती गेंदबाजी मुस्तफिजुर रहमान ने की. उन्होंने अपने कोटे के पूरे चार ओवर डाले और 8.25 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए तीन विकेट भी चटकाए. उनके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव को दो-दो, जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…