उर्फी जावेद
Urfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया में फैशन और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. उर्फी जावेद ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह टॉपलेस नजर आ रही हैं और अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से को कांच के गिलास से ढका हुआ है.
उर्फी जावेद ने कई बार टॉपलेस होकर फोटोशूट करवाया है और इसके बाद फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. अब उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल, इस वीडियो में उर्फी जावेद काफी बोल्ड दिख रही हैं. उन्होंने अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से को बड़ी क्रिएटिविटी से कवर किया हुआ है.
बता दें कि अब तक लोग सूत की बोरी से लेकर ब्लेड, लोहे की चेन, बिजली के तार से लेकर मोबाइल सिम और शरीर पर सिर्फ मोबाइल लगाए देख चुके हैं. अब उर्फी ने एक बार फिर से बोल्डनेस की हदें पार करते हुए कपड़ों की जगह अपने शरीर पर सिर्फ बॉडी के ऊपरी हिस्से को कांच के गिलास से ढका हुआ. फोटो पोस्ट किया है.
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस देख भर आएगा आपका दिल
उर्फी जावेद ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. बता दें कि इस वीडियो में वह टॉपलेस नजर आ रही हैं और अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से को कांच के गिलास से ढका हुआ है. उर्फी जावेद की इस क्रिएटिविटी पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. उर्फी जावेद के फैंस जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं तमाम यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है.
;
उर्फी जावेद के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ये लड़की कब सुधरेगी. एक यूजर ने लिखा है, आपकी ड्रेस के साथ आपका हेयरस्टाइल भी शानदार. एक यूजर ने लिखा है, कल मोबाइल का दिन था, आज ग्लास का दिन है. सब्र रखो सबका टाइम आएगा. एक यूजर ने लिखा है, सब ट्राई कर लिया है, अब क्या रह गया है. इस तरह से तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट किए हैं.
गौरतलब है कि उर्फी जावेद अपनी नई और यूनिक ड्रेस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. उर्फी जावेद टॉपलेस होकर अपनी बॉडी को शंख, मोबाइल फोन, फूल, चांदी के वर्क सहित कई चीजों से ढक चुकी हैं.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…