मनोरंजन

फिल्म आने से पहले वायरल हुआ वरुण और खेसारी का वीडियो, पनवाड़ी गाने पर डांस करते पूल में लगाई छलांग

वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए खूब सुर्खियों बटौर ही रहे है. इसी बीच उन्होंने एक वायरल वीडियो से इंटरनेट पर सबकी निगाहों को अपनी ओर आकर्षित कर रखा है. दरअसल ये एक डांस वीडियो है, जिसमें वो भोजपुरी के मशहुर एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रहे है.

इस वीडियो में दोनों वरुण के अपकमिंग फिल्म के गाने ‘पनवाड़ी’ पर डांस कर रहे है. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है.

क्या है वायरल वीडियो में

इस वायरल वीडियो में दोनों लोग वरुण की आने वाली नई फिल्म के गाने पनवाड़ी पर अपने डांस मूव्स को दिखाते हुए नजर आ रहे है. ऐसे में डांस करते-करते वरुण स्विमिंग पूल में गिर जाते है, जिसके बाद खेसारी भी जाकर पूल में छलांग लगा देते हैं और दोनो एक दूसरे से गले लग जाते है.

इस मस्ती से भरे दोनों के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जो अब वायरल हो चुका है.

सेलेब्स भी कर रहे कमेंट

आपको बता दें की इस वीडियो को वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम आकाउंट से खेसारी लाल के साथ कोलेबरेशन में पोस्ट किया है. इस पोस्ट के केपश्न में उन्होंने लिखा, ‘किसे पता था कि पनवाड़ी के पीछे वाली गली में स्विमिंग पूल होगा.’

इस वायरल वीडियो पर दूसरे सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है. पोस्ट पर करण जौहर ने कमेंट में एक हंसी वाला इमोजी भेजा. वहीं कई लोगों ने डांस की खूब तारीफ की.

वरुण के अपकमिंग फिल्म का है गाना

आपको बता दें की वायरल वीडियो में जिस गाने पर दोनो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, वो गाना वरुण के अपकमिंग फिल्म का है. इस गाने का नाम पनवाड़ी है जो वरुण की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना है. जो कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है. इस गाने को केसारी लाल यादव ने ही गाया है. ये फिल्म को शशांक खेतान द्वारा निर्देशित की गई है.

कब होगी फिल्म रिलीज?

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित वरुण की यह तीसरी फिल्म है. इसके पहले वरुण ने शशांक द्वारा निर्देशित ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में काम किया था. इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर, रोदित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होनी है.

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने किया Pregnancy Announcement, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्यारा पोस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

8 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

9 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

12 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

28 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

42 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

47 minutes ago