मनोरंजन

विक्की कौशल के लिए आसान नहीं था ‘छावा’ बनना, बस इतने समय में शेर जैसा लुक पाने के लिए 25 किलो बढ़ाया वजन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में विक्की कौशल  जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया. प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने किरदार से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं. विक्की ने खुलासा किया कि छत्रपति संभाजी महाराज के लुक के लिए उन्होंने 25 किलो वजन बढ़ाया.

फैंस से बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने कहा, ‘जयपुर आकर जो जोश महसूस होता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. ऐसा संभव ही नहीं कि मेरी कोई नई फिल्म आए और मैं जयपुर न आऊं… मेरी हर फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत यही से होती है.’

25 किलो वजन बढ़ाने में लगा 7 महीने

फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की ने बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर लगातार 7 महीने काम किया और 25 किलो वजन बढ़ाया. एक्टर ने बताया कि, ‘जब मुझे यह फिल्म ऑफर हुई, तो मैं असमंजस में था कि इस किरदार को निभा पाऊंगा या नहीं. मेरे डायरेक्टर ने कहा कि मुझे फिल्म में शेर जैसा दिखना है, जिसे सुनकर मैं घबरा गया. फिर जब मैंने संभाजी महाराज की तस्वीरें देखीं, तो लगा कि यह बहुत मुश्किल होने वाला है.’

फिल्म को लेकर बताई कई बातें

लेकिन विक्की ने इसे चुनौती के रूप में लिया और लगातार मेहनत की. उन्होंने बताया, ‘इस फिल्म की तैयारी 4 साल पहले ही शुरू हो गई थी. टीम स्क्रिप्ट पर रिसर्च कर रही थी, जिस पर लगभग ढाई साल लगे. फिर मुझे सात महीने अपनी बॉडी बनाने, वजन बढ़ाने और घुड़सवारी सीखने में लगे. शूटिंग भी सात महीने चली, तब जाकर यह फिल्म पूरी हुई.’

मराठा इतिहास पर बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा, मैं खुद महाराष्ट्र से हूं और बचपन से ही मराठा इतिहास के बारे में पढ़ता आ रहा हूं. हर कोई छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में जानता है, लेकिन उनके बेटे संभाजी महाराज भी उतने ही बड़े योद्धा थे. इस किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी.’

फिल्म ‘छावा’ के स्टार कास्ट

मराठा साम्राज्य की समृद्ध पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना मराठा महारानी येसुबाई के किरदार में नजर आएंगी. वहीं, अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं.

जानें कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर पहले ही दर्शकों को रोमांचित कर चुका है. ट्रेलर में विक्की कौशल की दमदार अदाकारी ने सभी का दिल जीत लिया है. इसके अलावा, फिल्म का पहला गाना ‘जाने तू’, जिसे ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह ने गाया है, दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो रहा है. ‘छावा’ 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: 34 साल के इस एक्टर को Kissing सीन के लिए 37 बार देना पड़ा था रीटेक, फिर जो हुआ…

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

15 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

15 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

30 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

41 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

49 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago