उत्तर प्रदेश

PM Modi Mahakumbh Visit: पीएम मोदी आज जाएंगे महाकुंभ, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

PM Modi Mahakumbh Visit: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संगम में पवित्र स्नान करेंगे. प्रधानमंत्री इससे पहले महाकुंभ की भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रयागराज गए थे.

10 बजे पहुंचेंगे प्रयागराज

तय कार्यक्रमानुसार पीएम मोदी सुबह 10 बजे बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुचेंगे. सुबह 10.45 बजे अरैल घाट पहुचेंगे. यहां करीब आधे घंटे स्नान पूजन करेंगे. पीएम मोदी अक्षयवट भी जाएंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीपैड डीपीएस प्रयागराज पहुचेंगे. दोपहर 12.30 बजे पीएम मोदी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी गंगा स्नान और पूजन के बाद सेक्टर 6 में लगाए गए स्टेट पवेलियन जाएंगे. पीएम मोदी नेत्र कुंभ भी जाएंगे. पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे.

श्रद्धालुओं में उत्साह

इधर,प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय निवासी और महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से सनातन धर्म को नई पहचान मिली है.

श्रद्धालुओं ने कहा कि पहले लोग इतने जागरूक नहीं थे, लेकिन अब उनमें आस्था और जागरूकता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सनातन धर्म के प्रति विशेष श्रद्धा है और जब देश के शीर्ष नेता दूसरी बार प्रयागराज महाकुंभ में आते हैं, तो यह प्रयागराज के निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्मी समुदाय के लिए गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें: क्या लिखा है JFK’s Forgotten Crisis किताब में, जिसका PM Modi ने संसद में किया जिक्र

“प्रबंधन एक मिसाल कायम कर रहा है. मोदीजी ने देश के लिए एक मिसाल कायम की है. उनके नेतृत्व में सब कुछ बदल गया है. सनातनियों में जागृति आई है, राम मंदिर का निर्माण हुआ है और ये सभी बदलाव दिखाई दे रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

9 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

11 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

19 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

29 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

33 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

37 minutes ago