आएशा,बिग बी (फोटो)
Amitabh Bachchan: पाकिस्तानी मॉडल और वीडियो कंटेंट क्रिएटर आएशा सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम- मचा रहीं हैं. आएशा ने मशहूर गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा (Mera Dil ye Pukare aaja) पर ऐसा जानदार डांस किया कि फैंस उनके फैन हो गये है. हालांकि, आयशा का डांस सोशल मीडिया पर कुछ समय से काफी ट्रेंड कर रहा है. फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे भी उनके डांस को फॉलो कर रील बना रहे हैं आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी उनके डांस स्टेप को कॉपी करते नजर आ रह हैं. अपने-अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने पर बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी थिरकते हुए नजर आ रहे है. बिग बी का ये वीडियो दर्शकों का दिल जीत रहा है.
अभिनेता का ये क्रिएटिव डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन बताया जा रहा है कि इस वीडियो का सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि ये अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम का एक छोटा सा क्लिप है, बिग बी ठाकुर भानु प्रताप सिंह के किरदार में नजर आ रहे और कुछ-कुछ पाकिस्तानी लड़की के अंदाज में डांस कर रहें हैं.
बता दें कि वीडियो के बैकग्राउंड में गाना मेरा दिल ये पुकारे आजा डाला गया है. ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म सूर्यवंशम के अमिताभ बच्चन इस मशहूर गाने पर सचमुच में डांस कर रहे हैं. बिग बी का डांस करते हुए ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- Avatar 2 Box Office Collection: ओपनिंग वीकेंड पर ‘अवतार 2’ की धूम, जानिए कितनी हुई अब तक कमाई
बादशाह को लता मंगेशकर के ट्रैक पर डांस करते देखकर लोग बहुत खुश नजर आ रहे है. बता दें कि 1999 में फिल्म सूर्यवंशम रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बाप और बेटे का डबल रोल निभाया था. वहीं इस फिल्म को लेकर भी तरह-तरह के बातें सोशल मीडिया पर होती रहती हैं. फिलहाल अमिताभ बच्चन के इस डांस वीडियो को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा बार लोग देख चुके है.
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…
Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…