Vijay Thalapathy Family
Vijay Thalapathy Family: साउथ सुपरस्टार विजय थलपति (Vijay Thalapathy) इस समय अपनी जिंदगी के अहम दौर से गुजर रहे हैं. उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन इसी बीच उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में बनी हुई है. सबसे ज्यादा सवाल इस बात को लेकर उठ रहे हैं कि उनकी इस सफलता के मौके पर पत्नी और बच्चे कहीं नजर क्यों नहीं आए.
विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम (Sangeetha Sornalingam) की शादी साल 1999 में हुई थी. लंबे समय तक दोनों को फिल्म इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिना जाता था. संगीता अक्सर विजय के फिल्मी और पारिवारिक कार्यक्रमों में दिखाई देती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2026 में संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की. कहा गया कि रिश्ते में बढ़ती दूरियों और कथित बेवफाई की वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा. हालांकि इस मामले पर विजय या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
विजय का नाम अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ भी जोड़ा जा रहा है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है. तलाक की खबरों के बाद इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया. चुनाव जीत के बाद तृषा का विजय के घर पहुंचकर बधाई देना भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा. तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने यह भी नोटिस किया कि इस जश्न में विजय का परिवार मौजूद नहीं था.
विजय के बेटे जेसन संजय पहले ही फिल्मों में कदम रख चुके हैं. लेकिन हाल के समय में वह पिता की राजनीति और निजी विवादों से दूरी बनाए नजर आए. चुनाव जीत के बाद भी उन्होंने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी. वहीं बेटी दिव्या साशा हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही हैं. वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं.
ये भी पढ़ें: 1 सीट पर फंसा पेंच! विजय की TVK ने खटखटाया CPI-CPM का दरवाजा, क्या BJP बनेगी किंगमेकर?
विजय के राजनीतिक कार्यक्रमों में लंबे समय से परिवार की गैरमौजूदगी चर्चा का कारण बनी हुई है. ऐसे में अगर भविष्य में वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि क्या उस खास मौके पर उनका परिवार उनके साथ दिखाई देगा या नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…