देश

“अब युद्ध डेटा और तकनीक से लड़े जाएंगे”, ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर बोले मेजर जनरल अनुज माथुर

भारत के चर्चित सैन्य अभियान को एक साल पूरा हो गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए इस ऑपरेशन को भारत की बदलती सुरक्षा नीति और आक्रामक रणनीतिक सोच के तौर पर देखा जा रहा है. इस खास मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके मेजर जनरल अनुज माथुर (Major General Anuj Mathur) ने कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या कहा?

मेजर जनरल अनुज माथुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं था, बल्कि यह भारत की बदलती “Strategic Doctrine” का स्पष्ट संकेत था. उन्होंने कहा कि अब भारत केवल प्रतिक्रिया देने की नीति पर नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सक्रिय कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि आज युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. आधुनिक युद्ध अब सिर्फ सीमाओं पर सैनिकों और हथियारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ड्रोन, साइबर हमले, उपग्रह और सूचना युद्ध (information warfare) इसकी नई हकीकत बन चुके हैं. उनके मुताबिक आने वाले समय में युद्ध “मिसाइलों से पहले डेटा और टैकनोलजी” से लड़े जाएंगे.

Operation Sindoor के दौरान भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के समन्वय को बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त युद्ध क्षमता (joint warfare capability) भविष्य की सबसे बड़ी सैन्य जरूरत बन चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि सटीक हमले और आधुनिक निगरानी प्रणालियांने भारत की आपरेशनल क्षमता को नई पहचान दी है.

ईरान-अमेरिका तनाव पर क्या कहा?

बातचीत के दौरान मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका तनाव पर भी चर्चा हुई. मेजर जनरल माथुर ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) जैसे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है. उन्होंने माना कि आधुनिक युद्ध में नौसैनिक प्रभुत्व, ड्रोन और साइबर क्षमता का महत्व लगातार बढ़ रहा है.

फर्जी खबरों से बचें- मेजर जनरल अनुज माथुर

उन्होंने यह भी कहा कि आज फर्जी खबरें और प्रचार भी युद्ध का हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में नागरिकों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि वे झूठी खबर से बचें और जिम्मेदारी के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें.


ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे! आसमान में रास्ता भटका हेलीकॉप्टर, पायलट ने ऐसे बचाई जान


युवाओं से की अपील

Operation Sindoor की पहली बरसी पर मेजर जनरल अनुज माथुर ने साफ कहा कि डिटरेन्स सिर्फ हथियारों से नहीं बनता, बल्कि राजनीतिक इच्छाशक्ति, सैन्य तैयारी और स्पष्ट रणनीति से मजबूत होता है. उन्होंने युवाओं से अनुशासन, राष्ट्र सेवा और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सिर्फ सेना की नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago