बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘Dhurandhar 2’ का जलवा हर तरफ दिखाई दे रहा है. 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को अब दमदार और जमीनी कहानियों में ज्यादा दिलचस्पी है. इसी सफलता की लहर का असर अब बॉलीवुड के बाकी फिल्ममेकर्स पर भी दिखने लगा है. इसी कड़ी में अब एक और बड़ी फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है, जिसका नाम है, ‘Operation Sindoor’.
खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ फेम निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हाथ मिलाया है. विवेक अग्निहोत्री इसे निर्देशित करेंगे, जबकि भूषण कुमार इसके प्रोड्यूसर होंगे.
गुरुवार को इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट का एलान करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एक बेहद भावुक और जोश से भरी पोस्ट साझा की. उन्होंने बताया कि यह फिल्म भारतीय सेना के उस साहस की कहानी है जिसने देश की सुरक्षा की पूरी परिभाषा ही बदलकर रख दी थी. यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ‘टाइनी’ ढिल्लों की चर्चित किताब ‘Operation Sindoor- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है.
विवेक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ये फिल्म केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के उस परमाणु झूठ को बेनकाब करेगी जिसे उसने दुनिया के सामने फैला रखा था. ये कहानी उन अनकही ‘डीप स्ट्राइक्स’ की है, जो भारत ने सीमा पार जाकर अंजाम दी थीं.
फिल्म की कहानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालातों को पर्दे पर उतारेगी. विवेक अग्निहोत्री अपनी रिसर्च के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने दावा किया है कि इस फिल्म के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की कई शाखाओं के सहयोग से जमीनी स्तर पर बेहद गहन रिसर्च की गई है.
विवेक ने साफ किया कि उनका मकसद केवल सिनेमाई शोर मचाना नहीं है. वे तथ्यों के साथ ‘सिनेमा के जादू’ का इस्तेमाल कर दुनिया को वो हकीकत दिखाना चाहते हैं, जो अब तक फाइलों में दबी रही है. वहीं, भूषण कुमार जैसे बड़े बैनर के साथ आने से इस फिल्म का बजट और स्केल काफी बड़ा होने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…