Preity Zinta Scared Of Paparazzi
Preity Zinta Scared Of Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अब आने वाले समय में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म में प्रीति के साथ बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं. वहीं बता दें इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं. इसी बीच प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को देख ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि “आप मुझे डरा रहे हो..” आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मांजरा?
हाल ही में प्रीति जिंटा को मुंबई की एक जगह पर स्पोर्ट किया गया, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस कुछ डरी-डरी नजर आई. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, जब पेप्स एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो क्लिक कर रहे थे तो वो कुछ घबरा जाती हैं और पैपराजी से कहती हैं कि आप मुझे डरा रहे हो. हालांकि इसके बाद प्रीति आराम से पैपराजी को पोज़ देती हैं और तस्वीरें क्लिक करवाती हैं. इसके बाद एक्ट्रेस पेप्स का सुक्रिया भी करती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान प्रीति ने जिम ऑउटफिट पहना हुआ है.
यह भी पढ़ें :मदर्स डे पर देखें बॉलीवुड की ये 5 शानदार फिल्में, जो मां-बच्चे के मजबूत बॉन्ड की कहानी दिखाती हैं
वहीं अब प्रीति जिंटा का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और तमाम यूजर्स इस पर कमैंट्स कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “उन्हें चलने के लिए थोड़ी जगह दें.” ऐसे में ज्यादातर लोग पैपराजी को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें इस तरह से नहीं करना चाहिए. साथ ही एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ये कैमरामैन सभी एक्ट्रेस को हमेशा फॉलो करते रहते हैं.” वहीं एक यूजर ने लिखा, आप लोगों की प्राइवेसी खराब कर रहे हैं. इसे बंद करें. ये फनी नहीं है.”
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…